रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर की चोट पर दिया बड़ा अपडेट, वर्ल्ड कप के लिए जताई ये उम्मीद

Shreyas Iyer: टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की चोट पर पिछले दिनों बीसीसीआई की ओर से अपडेट दिया गया था। श्रेयस अय्यर के बारे में बताया गया कि उन्होंने नेट्स पर बल्लेबाजी शुरू कर दी है। वह वर्तमान में स्ट्रेंथ और फिटनेस ड्रिल से गुजर रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन्हें […]

---विज्ञापन---

Shreyas Iyer: टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की चोट पर पिछले दिनों बीसीसीआई की ओर से अपडेट दिया गया था। श्रेयस अय्यर के बारे में बताया गया कि उन्होंने नेट्स पर बल्लेबाजी शुरू कर दी है। वह वर्तमान में स्ट्रेंथ और फिटनेस ड्रिल से गुजर रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन्हें देख रही है। आने वाले दिनों में टीम स्किल स्ट्रेंथनिंग और कंडीशनिंग दोनों के मामले में इंटेंसिटी बढ़ाएगी।

विश्व कप के लिए उम्मीदें बढ़ गई हैं

अब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे विश्व कप 2023 के लिए श्रेयस अय्यर की स्थिति पर अपडेट दिया है। रोहित ने कहा है कि श्रेयस अय्यर की रिकवरी अच्छी तरह से हो रही है। रोहित शर्मा ने कहा- “श्रेयस अय्यर फुल फिटनेस की राह पर हैं, इसलिए विश्व कप के लिए उम्मीदें बढ़ गई हैं।” अय्यर ने बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपना बल्लेबाजी अभ्यास फिर से शुरू कर दिया है। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए उनकी फिटनेस महत्वपूर्ण है। उन्हें बल्लेबाजी लाइनअप में नंबर 4 के लिए बड़ा दावेदार माना जाता है।

जसप्रीत बुमराह बने कप्तान 

बीसीसीआई ने हाल ही जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड दौरे पर कप्तान बनाया है। वहीं दो धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को लेकर कहा जा रहा है कि वे एशिया कप के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को एशिया कप के लिए चुने जाने की संभावना नहीं है। एशिया कप के लिए टीम की घोषणा इस सप्ताह होने की उम्मीद है।

First published on: Aug 06, 2023 04:58 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें