PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में दूसरा वनडे खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में 8 विकेट खोकर 239 रन बना लिए हैं। इस मैच में कई नजारे देखने को मिले। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे ने शतक ठोका, जबकि पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज ने 4 विकेट लिए।
कराची में खेले जा रहे इस मैच में कोई खिलाड़ी नहीं बल्कि अंपायर अलीम डाल खुद चोटिल हो गए। जैसे ही गेंद उनके पैर पर लगी तो वह गुस्से से लाल नजर आए। आखिर कैसे वह चोटिल हुए, नीचे पढ़िए…
35वें ओवर में हुआ वाकया
यह वाक्या न्यूजीलैंड की पारी के 35वें ओवर में हुआ है। इस ओवर की चौथी गेंद को बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेला। फील्डर वसीम जूनियर पकड़ा और नॉन स्ट्राइक एंड पर थ्रो किया। गेंद सीधा स्टंप को मिस करती हुई अंपायर अलीम डार के पैर पर लगी।
और पढ़िए –ICC Ranking: सूर्यकुमार यादव का जारी है जलवा, टी-20 में नंबर वन बल्लेबाज का नया मुकाम
अंपायर की चीख निकली, तो नसीम शाह ने मालिश की
जब गेंद अंपायर अलीम डार के दाहिने पैर पर गेंद लगी तो उनकी चीख निकल गई। पैर पर गेंद लगने से अंपायर गुस्सा हो गए। उनका रिएक्शन गुस्से वाला था, जिस पर कप्तान बाबर आजम और हारिस रऊफ हंसते नजर आए। जब गेंद अंपायर को लगी तो उन्होंने हाथ में ली हुई स्वेयर भी जमीन पर फेंक दी। इसके बाद नसीम शाह ने अंपायर अलीम डार के दाहिने पैर की मालिश की।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पाकिस्तान– फखर ज़मान, इमाम-उल-हक, बाबर आज़म (c), मोहम्मद रिजवान (wk), हारिस सोहेल, आगा सलमान, मोहम्मद नवाज़, उस्मा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ
और पढ़िए–PAK vs NZ: Haris Rauf ने फेंकी आग उगलती गेंद, उड़ गई Ish Sodhi की गिल्लियां, देखें
न्यूजीलैंड- फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
22 mins agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
51 mins agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
1 hr agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
1 hr agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
4 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
4 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines