नई दिल्ली: न्यूजीलैंड में खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज में गुरुवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हुए मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए। लिटन दास ने 42 गेंदों में 69 और कप्तान शाकिब अल हसन ने 68 रन ठोके, लेकिन अच्छा स्कोर करने के बावजूद बांग्लादेश के गेंदबाज पाकिस्तान की बल्लेबाजी के आगे फेल रहे। पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान 69 और कप्तान बाबर आजम ने 55 रनों का योगदान दिया। जबकि मोहम्मद नवाज ने 20 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
अभी पढ़ें – ‘मैं हमेशा उनकी तरह खेलना चाहता था..’ MS Dhoni ने इस खिलाड़ी को बताया अपना रोल मॉडल, देखें Video
आलोचकों की कम सुनो
पाकिस्तान की जीत के बाद बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास से रूबरू हुए। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने इस दौरान लिटन दास से करियर को लेकर कुछ खास टिप्स दीं। बाबर ने लिटन से कहा- यदि आप अपनी बल्लेबाजी के बारे में आलोचकों की कम सुनते हैं तो आपका आत्मविश्वास बरकरार रहेगा। उन्होंने कहा, जैसे ही आप किसी को अपने बारे में कुछ कहते सुनते हैं, आपका ध्यान तुरंत हट जाएगा। इसलिए अपने गेम पर फोकस रहो।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1580450824685293568
हार्डवर्क के बिना कुछ नहीं हो सकता
दूसरी ओर मोहम्मद रिजवान ने लिटन से कहा- कड़ी मेहनत के बिना, सफलता संभव नहीं है। जब आप कुछ अलग करते हैं, तो आप भी अलग दिखते हैं। रिजवान ने कहा- आपके करियर में 0 पर भी आउट होंगे, तो 1 और 10 पर भी, लेकिन मैं एक चीज में विश्वास रखता हूं, वो यह कि हार्डवर्क के बिना कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने आगे कहा- लोग सोचते हैं कि वो बड़ा प्लेयर है तो उससे कैच नहीं छूट सकता, जबकि क्रिकेट में ऐसा कभी नहीं होता। बड़े खिलाड़ियों से भी गलतियां हो जाती हैं।
10 ईनिंग्स ऐसी होंगी, जिसमें मैं फसूंगा
लिटन दास ने रिजवान से पूछा- जब आप अच्छा खेलते हो तो सब अच्छा चलता है, लेकिन जैसे ही थोड़ा खराब खेलने लगते हो तब आपका दिमाग कैसा चलता है? इस पर रिजवान ने कहा- अपने आपको एक चीज के लिए तैयार कर लो। मेरी लाइफ में 10 ईनिंग्स ऐसी होंगी, जिसमें मैं फसूंगा। वो 10 ईनिंग ऐसी होंगी, जिनमें 12 गेंद में 20 रन चाहिए होंगे और मैं कर लूंगा। लेकिन 10 ऐसी ईनिंग भी हो सकती हैं, जिनमें मैं टीम को जीत नहीं दिला पाऊंगा। रिजवान ने आगे कहा- बड़ा प्लेयर हमेशा शांत रहेगा। वह 20 में से 4 में फ्लॉप होगा और 16 में जीतेगा। न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच इस सीरीज का फाइनल मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
1 hr agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
2 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
3 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
3 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
5 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
5 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
5 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
6 hrs agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines