'मैं हमेशा उनकी तरह खेलना चाहता था..' MS Dhoni ने इस खिलाड़ी को बताया अपना रोल मॉडल, देखें Video

MS Dhoni Sachin Tendulkar

MS Dhoni Sachin Tendulkar

MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विश्व विजेता महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)  रिटायरमेंट के बाद भी हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी को कई लोग अपना आइडल मानते हैं और उनके ही नक्शेकदमों पर चलने की कोशिश करते हैं। धोनी अपनी कप्तानी और अपने कूल स्वैग के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन क्या आपकों पता है कि धोनी के आईडल कौन है? इस सवाल का जवाब खुद उन्होंने ही दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये खिलाड़ी है महेंद्र सिंह धोनी का आईडल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खुलासा किया है कि वह दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की तरह क्रिकेट खेलना चाहते थे। धोनी ने स्वीकार किया है कि क्रिकेट में उनका रोल मॉडल सचिन तेंदुलकर थे और वह उन्ही की तरह बड़े होकर बल्लेबाजी करना चाहते थे।

एमएस धौनी एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे जहां एक बच्ची ने उनसे यह सवाल किया जिसके जवाब में उन्होंने सचिन को अपना आइडियल बताया। बच्ची ने इसके अलावा उनसे, उनके फेवरेट विषय के बारे में भी पूछा जिसका जवाब वह टाल गए। वहीं सचिन तेंदुलकर के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘बाकी भारतीयों की तरह मैं भी सचिन की बैटिंग देखता था और बाद में उनकी तरह खेलना चाहता था। लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि मैं उनकी तरह नहीं खेल सकता। लेकिन हमेशा से मेरे दिल में यह बात रही कि मैं उनकी तरह खेलूं।’

विज्ञापन

विज्ञापन

टेनिस कोर्ट पर हुई थी सचिन और धोनी की मुलाकात

महेंद्र सिंह धोनी का यह वीडियो चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर साझा किया है. धोनी को हाल में सचिन तेंदुलकर के साथ एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान टेनिस कोर्ट पर देखा गया था. (https://elitetrainingcenter.net/) धोनी आईपीएल 2023 (IPL 2023) में फिर चेन्नई की ओर से बतौर कप्तान मैदान पर दिखाई देंगे

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ