PAK vs AUS: समझ नहीं आया बाबर आजम का डिसिजन, जानें रिटायर्ड हर्ट को लेकर क्या है नियम

PAK vs AUS Warm Up Match Babar Azam Retires Hurt

PAK vs AUS Warm Up Match Babar Azam Retires Hurt

विज्ञापन

Babar Azam Retired Hurt PAK vs AUS: पाकिस्तान के कप्तान और बल्लेबाज बाबर आजम वर्ल्ड कप से पहले अपने एक अजीब डिसिजन को लेकर चर्चा में आ गए हैं। बाबर आजम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे वार्मअप मैच में 90 रन पर रिटायर्ड हर्ट होकर लौट गए।

वे चाहते तो शतक पूरा कर सकते थे, लेकिन उन्होंने रन चेज के दौरान चौंकाने वाला निर्णय लिया और मैच जिताने की जिम्मेदारी सलमान अली आगा समेत निचले क्रम के बल्लेबाजों को दे दी। हालांकि वे इसमें फेल रहे और पाकिस्तान को इस मैच में 14 रन से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में बाबर आजम के इस ‘अजीब त्याग’ पर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन

क्या है रिटायर्ड हर्ट का नियम?

बाबर आजम चाहते तो नंबर-11 पर बल्लेबाजी के लिए वापस लौट सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और पाकिस्तान की टीम ये मैच हार गई। रिटायर्ड हर्ट के नियम के अनुसार, एक रिटायर्ड हर्ट बल्लेबाज यदि अपनी टीम की पारी समाप्त होने से पहले ठीक हो जाता है तो उसे क्रीज पर लौटने की अनुमति होती है।

यानी बाबर आजम बल्लेबाजी के लिए वापस आकर न केवल अपना शतक पूरा कर सकते थे, बल्कि वर्ल्ड कप से पहले अपनी टीम को जीत भी दिला सकते थे। हैदराबाद में न्यूजीलैंड से हार के बाद वार्मअप मैच में पाकिस्तान की ये लगातार दूसरी हार थी। ऐसे में बाबर आजम के इस निर्णय पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 351 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 47.4 ओवर में 337 रन ही बना सकी। ऐसे में पाकिस्तान इस मैच में 14 रन से हार गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ