Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

दूसरे वनडे में मिली हार पर कीवी कप्तान टॉम लैथम ने पिच पर उठाए सवाल, कहा-यहां तो टेनिस…

IND vs NZ: टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को बुरी तरह हराया, पहले बैटिंग करने उतरी कीवी टीम इंडियन गेंदबाजों के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, बाद में इंडिया ने दो विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं हार […]

Author
Edited By : Arpit Pandey Updated: Jan 23, 2023 11:46
new zealand captain tom latham
new zealand captain tom latham

IND vs NZ: टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को बुरी तरह हराया, पहले बैटिंग करने उतरी कीवी टीम इंडियन गेंदबाजों के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, बाद में इंडिया ने दो विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं हार के बाद कीवी कप्तान टॉम लैथम ने रायपुर की पिच पर सवाल उठाए हैं।

पिच पर टेनिस बॉल जैसा उछाल था: लॉथम

कीवी कप्तान टॉम लाथम ने कहा कि ‘पहले वनडे और दूसरे वनडे की पिच में बहुत अंतर था। पिच पर एक तरह से टेनिस बॉल जैसा उछाल था, जिस पर गेंदबाजों के लिए मदद मिल रही थी, लेकिन हमारी बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। क्योंकि इंडिया के गेंदबाजों ने सही लेंथ और लाइन पर गेंदबाजी की, जिससे हमारे विकेट गिरते रहे और हम साझेदारी नहीं बनाए।’

---विज्ञापन---

और पढ़िए3 साल से शतक नहीं आया?… रोहित शर्मा ने दिया ऐसा जवाब सदमें में आ जाएंगे बॉलर्स!

तेजी से विकेट गिर गए

टॉम लाथम ने कहा कि ‘हम साझेदारी बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बहुत ही कम स्कोर पर हमारे पांच बल्लेबाज आउट हो गए, जिसके बाद हम मैच में वापसी नहीं कर पाए। आप हर मैच में अपनी टीम के लिए अच्छा ही करना चाहते हैं, लेकिन रायपुर और हैदराबाद की पिच में बहुत अंतर था। ऐसे में हम कोशिश करेंगे कि अगले मैच में अच्छा किया जाए।’

---विज्ञापन---

15 रन पर 5 बल्लेबाज हो गए थे आउट

बता दें कि कल भारतीय गेंदबाज गजब की लय में थे, टीम इंडिया ने 15 रन पर ही न्यूजीलैंड के पांच बल्लेबाजों का आउट कर दिया था, मोहम्मद शमी ने शुरुआत में ही कीवी टीम को लगातार झटके दिए, जिसके बाद उनकी टीम मैच में वापसी नहीं कर पाई।

और पढ़िए‘अर्जुन कितना नसीब वाला है ना…,’ सरफराज खान ने पिता से कही थी दिल छू लेने वाली बात

हालांकि टॉम लैथम ने मैच में शानदार बॉलिंग करने वाले मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ भी, उन्होंने कहा कि सिराज और शमी ने शानदार बॉलिंग की जिससे हमारे बल्लेबाज संभलकर बैटिंग भी नहीं कर पाए। सिराज और शमी ने मैच में शुरुआत से ही सही लाइन पर बॉलिंग की जिसका फायदा टीम इंडिया को मिला।

और पढ़िए खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 22, 2023 05:34 PM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.