IPL Fact: इस खतरनाक बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा बार जीती है Orange Cap, इस बार दिल्ली के लिए बरसाएगा रन

IPL Fact David Warner has won Orange Cap most times in IPL history

IPL Fact David Warner has won Orange Cap most times in IPL history

विज्ञापन

IPL Fact: आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। इस लीग में हर साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप दी जाती है। इस बार इस अवॉर्ड को कौन जीतेगा? ये बड़ा सवाल है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए उन खिलाड़ियों की जानकारी लेकर आए हैं, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप हासिल की है।

आईपीएल में किसने जीती सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप?

आईपीएल के इतिहास में डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप अपने नाम की है। डेविड वॉर्नर 3 बार ये खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने साल 2015, 2017, 2019 के सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर ये अवॉर्ड जीता था। उनके बाद दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने साल 2011 और 2012 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती था।

विज्ञापन

डेविड वॉर्नर ने 3 बार जीती ऑरेंज कैप

SRH, 562 रन साल 2015
SRH, 562 रन साल 2015
SRH 692 रन साल 2019

क्रिस गेल ने 2 बार जीती ऑरेंज कैप

RCB, 608 रन साल 2011
RCB, 733 रन साल 2012

विज्ञापन

इस बार दिल्ली के लिए धमाल मचाएंगे डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर इस बार दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं। ऋषभ पंत सड़क हादसे के चलते टीम में नहीं हैं, ऐसे में उन्हें कप्तानी सौंपी गई है। इस बार वॉर्नर दिल्ली के लिए कप्तानी के साथ ओपनिंग करते दिखेंगे और बड़ी जिम्मेदारी के साथ मैदान में होंगे। इस बार भी वॉर्नर का बल्ला आईपीएल में रनों की बारिश कर सकता है।

विज्ञापन

डेवि वॉर्नर का आईपीएल करियर

डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में 162 मैच खेले हैं। इस दौरान वह 5881 रन बना चुके हैं। वॉर्नर ने इस फॉर्मेट में 4 शतक और 55 अर्धशतक बनाए हैं। वह 578 चौके और 215 छक्के जड़ चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ