CSK vs GT: 'इम्पैक्ट प्लेयर रूल से काम मुश्किल...', ओपनिंग मैच में जीत के बाद क्यों बोले हार्दिक पांड्या

GT vs DC Hardik Pandya

GT vs DC Hardik Pandya

विज्ञापन

नई दिल्ली: पिछले साल की चैंपियन गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के ओपनिंग मैच में सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने आई सीएसके ने 178 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए टाइटंस ने ये मुकाबला 3 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत लिया। आईपीएल के पहले ही मैच में दोनों टीमों ने इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल किया। सीएसके ने अंबाती रायडू की जगह तुषार देशपांडे और गुजरात टाइटंस ने चोटिल केन विलियमसन की जगह साई सुदर्शन का इस्तेमाल किया। देशपांडे ने 3.2 ओवर में 51 रन देकर 1 विकेट चटकाया तो वहीं साई 22 रन बनाकर आउट हुए। कुल मिलाकर दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर नाकाफी साबित हुए।

राहुल और राशिद ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया

जीत के बाद जीटी के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा- जाहिर तौर पर बहुत खुश हूं। एक समय हमने खुद को मुश्किल स्थिति में डाला, लेकिन राहुल तेवतिया और राशिद खान ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। हम बीच की पारी में खुश थे क्योंकि एक समय ऐसा लग रहा था कि वे 200 रन बना रहे हैं, लेकिन हमने वापसी करने के लिए बीच में दो विकेटों हासिल कर लिए।

विज्ञापन
और पढ़िए – IPL 2023, GT vs CSK: शमी ने खतरनाक गेंद से उखाड़ा Conway का स्टंप, देखें वीडियो

और पढ़िए – IPL 2023, CSK vs GT: ‘वाह क्या गेंद है’ छक्का उड़ाने गए थे रायुडू, Joshua Little ने उखाड़ डाले स्टंप, देखें

इम्पैक्ट रूल के होने से मेरा काम कठिन हो जाता है

पांड्या ने कहा- इम्पैक्ट रूल के होने से मेरा काम कठिन हो जाता है। दरअसल, मेरे पास बहुत सारे विकल्प हैं और इस वजह से कोई कम गेंदबाजी करेगा। इस खेल में मैंने महसूस किया कि कठिन लेंथ पर गेंदबाजी करना सही तरीका है, इसलिए अल्जारी जोसेफ ने देर से गेंदबाजी की। राशिद का होना एक वास्तविक एसेट है, वह आपको विकेट दिलवाएगा और साथ ही रन भी बनाएगा। पांड्या ने कहा, आज मेरा शॉट और शुभमन का शॉट सर्वश्रेष्ठ नहीं था, हमें यह सुनिश्चित करने के लिए इसे बेहतर करने की जरूरत है कि हम इन लोगों पर ज्यादा जिम्मेदारी न डालें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ