IPL 2023, GT vs CSK: शमी ने खतरनाक गेंद से उखाड़ा Conway का स्टंप, देखें वीडियो
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 GT vs CSK Devon Conway clean bowled by Mohammed Shami
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 GT vs CSK Devon Conway clean bowled by Mohammed Shami
IPL 2023, GT vs CSK: आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी है। हार्दिक की टीम को मोहम्मद शमी ने पहला विकेट दिलाया। उन्होंने सीएसक के बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को क्लीन बोल्ड कर दिया।
दरअसल, मोहम्मद शमी गुजरात के लिए तीसरा ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने डेवोन कॉन्वे के स्टंप उखाड़ दिए। उन्होंने खतरनाक गेंद डाली, जो पड़कर अंदर आई और सीधा स्टंप में घुस गई। इस बॉल को बल्लेबाज जब तक समझता, तब तक बॉल अपना काम कर चुकी थी। इस तरह कॉन्वे को 6 बॉल में 1 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटना पड़ा। डेवोन कॉन्वे का विकेट लेते ही मोहम्मद शमी ने आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं।
https://twitter.com/NaazAhm6229/status/1641807998908772352?s=20
अगर लाइव मैच की बात करें तो चेन्नई ने 4 ओवर में 1 विकेट खोकर 29 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रुतुराज गायकवाड़ 23 जबकि मोईन अली 4 रन बनाकर नाबाद हैं। इस आईपीएल में रुतुराज ने पहला चौका और पहला छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है, जबकि मोहम्मद शमी ने पहला विकेट लिया है।
गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, केन विलियमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (w/c), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हैंगरगेकर
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: