नए साल 2023 में इस टीम के साथ पहला टी20 खेलेगी Team India, राजकोट, मुंबई और पुण में होगी छक्कों की बारिश

India vs Sri Lanka T20 and ODI series schedule released

India vs Sri Lanka T20 and ODI series schedule released

India vs Sri Lanka T20: नए साल 2023 में टीम इंडिया अपना पहला टी 20 मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानि बीसीसीआई ने अगले साल श्रीलंका के साथ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका नए साल 2023 में भारत दौरे पर आएगी और यहां 3 टी20 के साथ ही तीन वनडे भी खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत बनाम श्रीलंका टी 20 शेड्यूल 2023

पहला टी20, 3 जनवरी- मुंबई,
दूसरी टी20, 5 जनवरी- पुणे
तीसरा टी20, 7 जनवरी- राजकोट

भारत बनाम श्रीलंका ODI शेड्यूल 2023

पहले वनडे 10 जनवरी- गुहावटी
दूसरी वनडे 12 जनवरी- कोलकाता
तीसरा वनडे 15 जनवरी- त्रिवेंद्रम

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ ही विश्व कप 2023 की तैयारी शुरू होगी

दरअसल, भारतीय टीम के वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियों को देखते हुए श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज अहम रहने वाली है। क्योंकि टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ 2 वनडे मैच बुरी तरह हारी है। इससे पहले भारत को न्यूजीलैंड भी हरा चुका है। ऐसे में टीम इंडिया अपने घर में श्रीलंका को मात देना चाहेगी, जिससे नए साल की शुरुआत जीत के साथ हो और आगे आने वाली सीरीज के लिए टीम में कॉन्फिडेंस लेवल ऊपर जाए।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ