IND vs ENG Sarfaraz Khan Or Rajat Patidar Only One Can Debut Vikram Rathour Indications Vizag Test

IND vs ENG: सरफराज खान और रजत पाटीदार में लगी रेस, Playing 11 में किसे मिलेगा मौका

India vs England : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट से केएल राहुल के बाहर होने पर नंबर 4 पर सरफराज खान या रजत पाटीदार में से किसको मौका मिल सकता है।

India vs England : हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को 28 रन से हार का सामना करना पड़ा था। पहली पारी में 190 रन की बढ़त लेने के बावजूद भारत मैच नहीं बचा सका था। लेकिन हार के बाद भी भारत को पहले टेस्ट में दो बड़े झटके और लगे। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और बल्लेबाज केएल राहुल चोट के चलते विशाखापट्टनम टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वहीं विराट कोहली शुरुआती दो टेस्ट से पहले ही बार चल रहे हैं। जिसकी जानकारी विराट ने पहले ही दे दी थी। लेकिन अब इन दोनों खिलाड़ियों के भी बाहर होने पर कप्तान रोहित और हेड कोच राहुल द्रविड़ की समास्याएं बढ़ गई हैं कि दूसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 क्या होगी। वहीं नंबर चार पर सरफराज खान या रजत पाटीदार में से किसको मौका दिया जाए, यह भी एक बड़ा सवाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसको मिलेगा डेब्यू का मौका

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में खेला जाना है। लेकिन उससे पहले कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि नंबर चार पर सरफराज खान और रजत पाटीदार में से किसको खिलाया जाए। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। सरफराज खान ने हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेले गए अनौपचारिक टेस्ट मैच में 160 गेंदों पर 161 रन की बेहतरीन पारी खेली थीं। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। वहीं दूसरी और टीम मैनेजमेंट के लिए रजत पाटीदार नंबर 4 पर पहली पसंद हो सकते हैं। क्योंकि उन्हें विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया था। लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी की दूसरे टेस्ट में रजत या सरफराज खान में से किसको मौका दिया जाता है।

https://twitter.com/Rashidbukhari72/status/1752159621173678473

विज्ञापन

सरफराज और रजत पाटीदार के आंकड़े

सरफराज खान ने पिछले कुछ सालों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सरफराज के आंकड़े काफी आकर्षक नजर आते हैं। सरफराज ने अभी तक 45 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 69.5 की औसत के साथ 3912 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 14 शतक और 11 अर्धशतक जड़े हैं। इस दौरान सरफराज खान का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 301 रन का रहा है। वहीं रजत पाटीदार ने अभी तक 55 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4000 हजार रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 45.97 का रहा है। बता दें कि पटीदार ने इतने मैचों में 12 शतक और 22 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। पाटीदार भारत के लिए एक वनडे मुकाबला भी खेल चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ