IND vs ENG: जो रूट की चोट पर बड़ा अपडेट, क्या चौथे दिन खेल पाएगा इंग्लिश खिलाड़ी?

India vs England 2nd Test: दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गए थे जो रूट। अब रूट चोट पर आया ताजा अपडेट।

India vs England 2nd Test joe root injury update

India vs England 2nd Test joe root injury update Image Credit: Social Media

India vs England 2nd Test: विशाखापट्टनम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबत कर रखी है। इस मैच को जीतने के लिए टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 399 रनों का लक्ष्य रखा है। जो इंग्लैंड के लिए चेज करना इतना आसान भी नहीं होने वाला है। वहीं विशाखापट्टनम टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड को टीम को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब टीम के स्टार खिलाड़ी जो रूट चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गए थे। दरअसल मैच के दौरान रूट की उंगली में चोट लग गई थी। जिसके बाद उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा था।

विज्ञापन

जो रूट की चोट पर आया अपडेट

दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड के सामने 399 रनों का बड़ा लक्ष्य है। जो बिना रूट के हासिल करना मेहमान टीम के लिए आसान नहीं है। जो रूट को इंग्लैंड टेस्ट टीम की रीड की हड्डी माना जाता है। ऐसे में उनका चोटिल होकर मैदान से बाहर जाना इंग्लिश टीम की थोड़ी टेंशन बढ़ा गया। वहीं अब रूट की चोट पर ताजा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद बताया कि चोट लगने के बाद अभी उंगली ज्यादा ठीक नहीं है। हालांकि हमें उम्मीद है कि वो कल बल्लेबाजी करने मैदान पर जरुर आएंगे। अगर रूट चौथे दिन बल्लेबाजी करेंगे तो ये टीम के लिए भी अच्छा होगा।

विज्ञापन

332 रन पीछे इंग्लैंड टीम

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए थे। इंग्लैंड को पहला बड़ा झटका बैन डकेट के रूप में लगा था। बैन डकेट को 28 रन के स्कोर पर आर अश्विन ने अपना शिकार बनाया था। फिलहाल इंग्लैंड की टीम लक्ष्य से 332 रन पीछे हैं। अभी इंग्लैंड के पास 2 दिन का समय बचा है। वहीं भारतीय टीम को ये मैच जीतने के लिए 9 विकेट हासिल करने होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ