नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर ईशान किशन के लिए बुधवार का दिन खास रहा। भारतीय टीम के साथ 14 वनडे और 27 टी-20 खेल चुके ईशान ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। ईशान विकेट के पीछे अच्छी लय में नजर आए, लेकिन उनकी एक गलती भारी पड़ सकती थी। ये नजारा 32वें ओवर में देखने को मिला।

शानदार कैच लपककर सिल्वा को कर दिया रवाना

रवींद्र जडेजा ने विकेटकीपर जोशुआ दा सिल्वा लिटिल को गेंद डाली तो वे शानदार स्पिन पर बीट हुए और बॉल उनके बल्ले का किनारा लेते हुए ईशान की ओर उड़ गई। यहां ईशान तुरंत हरकत में आए, लेकिन गेंद उनके एक हाथ से छिटक गई। हालांकि वे समय रहते संभले और दूसरे हाथ से शानदार कैच लपककर सिल्वा को रवाना कर दिया। आखिरकार सिल्वा को 13 गेंदों में 2 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। लंच के तुरंत बाद ये टीम इंडिया के लिए पांचवां विकेट साबित हुआ।

विज्ञापन

https://twitter.com/JioCinema/status/1679179449051537409

ईशान ने इससे पहले रेमन रीफर का भी शानदार कैच पकड़ा था। डेब्यू में उन्होंने अपनी बेहतरीन विकेटकीपिंग से क्रिकेटप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

https://twitter.com/FanCode/status/1679152757511696385

विज्ञापन

विंडीज ने 100 रन का आंकड़ा किया पार 

बहरहाल, सिल्वा का विकेट गिरने के बाद वेस्ट इंडीज का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 76 रन हुआ। फिलहाल विंडीज ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। 44 ओवर बाद टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 102 रन हो गया है। जेसन होल्डर और युवा खिलाड़ी एलिक अथांजे बल्लेबाजी कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि दोनों खिलाड़ी विंडीज को मुश्किल से कैसे निकालते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ