Turning Point: छोड़ दिया...? कोहली से छूटा कैच, अश्विन को नहीं हुआ यकीन, रिएक्शन वायरल

IND vs SA Virat Kohli ravichandran ashwin

IND vs SA Virat Kohli ravichandran ashwin

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी 20 वर्ल्ड कप के 30वें मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मैच का एक-एक पल रोमांचक रहा। वहीं टीम इंडिया के लिए एक कैच छोड़ना भारी पड़ गया। यही मैच का टर्निंग पॉइंट रहा।

विज्ञापन

12वें ओवर में दिखा नजारा

ये नजारा 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर देखने को मिला। 11 ओवर बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 56 रन था। साउथ अफ्रीका धीरे धीरे आगे बढ़ रही थी तो वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया को एक विकेट की जरूरत थी। डेविड मिलर और एडेन मार्करम अपनी टीम को आगे बढ़ा रहे थे। इतने में जैसे ही अश्विन ने मार्करम को इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली, उन्होंने इसे आगे बढ़कर खेला और डीप मिडविकेट की ओर उड़ा दिया।

विज्ञापन

कोहली की कोशिश नाकामयाब

कोहली ने मुंह के सामने दोनों हाथ रखे और बॉल को कैच करने की कोशिश की, लेकिन गेंद दोनों हाथों से लगकर उछल गई। बॉल गिरता देख कोहली ने डाइव लगाई, लेकिन उनकी ये कोशिश नाकामयाब रही और गेंद जमीन पर गिर गई। ये कैच ड्रॉप होता देख रविचंद्रन अश्विन हैरान रह गए। उनका मुंह खुला रह गया। उन्होंने दोनों हाथ आगे किए और कुछ कहने की कोशिश की…हालांकि उन्होंने इसके बाद किसी से कुछ नहीं कहा, लेकिन वे निराश जरूर हुए होंगे।

विज्ञापन

https://twitter.com/adidoescricket/status/1586717090232569856

https://twitter.com/2_Meenu23/status/1586716909961359361

विज्ञापन

अश्विन को ये यकीन करना मुश्किल हो गया कि कोहली से भी कैच ड्रॉप हो सकता है क्योंकि वे अपनी बेहतरीन फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं। अश्विन और टीम इंडिया के लिए ये बड़ा झटका साबित हुआ। मार्करम ने 41 गेंदों में 52 रन ठोके।

विज्ञापन

महंगा साबित हुआ कैच

यदि अश्विन को ये विकेट मिल जाता तो मिलर और मार्करम की साझेदारी 63 रन पर ही टूट जाती। जिसके बाद नए बल्लेबाज को क्रीज पर ​आकर बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल होता। इसके बाद मार्करम टीम के 100 रन पूरा करने के बाद आउट हुए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ