टीम इंडिया में 'बॉलिंग का डॉन ब्रैडमैन' कौन? टी20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद सामने आया बड़ा नाम

Who Is The Bradman of Bowling: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जसप्रीत बुमराह ने शानदार बॉलिंग की है, जिसने हर किसी को अपना मुरीद बना लिया, लेकिन सबसे बड़ी तारीफ किसी ने की है, तो वो हैं भारतीय कमेंटेटर आकाश चोपड़ा.

Team India

Team India

Aakash Chopra Said Jasprit Bumrah Is Bradman of Bowling: भारत के पूर्व टेस्ट ओपनर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में मैच वनिंग स्पेल के लिए जसप्रीत बुमराह की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि ये अनोखा सीमर गेंद से उतने ही कंसिस्टेंट हैं जितने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन बल्ले से थे.

विज्ञापन

बुमराह की बदौलत बड़ी जीत

भारत ने रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद में के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट दिया. इसके बाद बुमराह ने 4 ओवर में 4/15 के आंकड़े दर्ज किए, जिससे ‘मेन इन ब्लू’ ने कीवी टीम को 159 रन पर आउट कर दिया, और 96 रन से बड़ी जीत पक्की कर ली.

विज्ञापन

‘बॉलिंग के ब्रैडमैन’

अपने यू-ट्यूब चैनलपर शेयर किए गए एक वीडियो में आकाश चोपड़ा ने गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बुमराह की तारीफ की, उन्होंने कहा, ‘मैं जसप्रीत बुमराह से शुरू करने जा रहा हूं, क्योंकि वो बॉलिंग के ब्रैडमैन हैं. कोई इतना कंसिस्टेंट कैसे हो सकता है? कोई इतना बेदाग कैसे हो सकता है? आप उन्हें जीनियस कहते हैं, और मैं सिर्फ बुमराह सुनता हूं. उस आदमी का कभी कोई खराब दिन नहीं होता.’

विज्ञापन

स्लो गेंद से कमाल

आकाश चोपड़ा ने बताया कि इस टॉप सीमर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में बैट्समैन को आउट करने के लिए अपनी सटीक यॉर्कर के बजाय धीमी गेंदों पर फोकस दिया. पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘उन्होंने इस गेम में 4 विकेट लिए. आम तौर पर, ब्रह्मोस तेज गति से जाती है और बेस को उड़ा देती है, लेकिन उन्होंने कहा कि वो इस बार कुछ अलग करेंगे. उन्होंने कहा कि वो तेज बॉलिंग करते-करते बोर हो गए थे. उन्होंने अपनी उंगलियां घुमाकर 4 खिलाड़ियों को आउट किया. उन्होंने पहली बार टी20 इंटरनेशल में 4 विकेट लिए.’

विज्ञापन

इन चारों को भेजा पवेलियन

जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में अपनी पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को डीप स्क्वायर लेग पर ईशान किशन के हाथों शानदार कैच कराया. फिर उन्होंने जेम्स नीशम, मैट हेनरी और मिशेल सेंटनर को आउट करके अपना फोर विकेट हॉल पूरा किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ