IND vs PAK: बाबर आजम के इस फैसले से शोएब अख्तर ‘शॉक्ड’, बोले- बारिश ने बचा लिया

Shoaib Akhtar on Babar Azam Decision IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो में एशिया कप सुपर-4 के तहत खेले गए मुकाबले में एक बार फिर बारिश विलेन बन गई। बारिश की वजह से मैच 24.1 ओवर बाद पूरा नहीं हो पाया और 11 सितंबर के रिजर्व डे में चला गया।अब टीम इंडिया […]

---विज्ञापन---

Shoaib Akhtar on Babar Azam Decision IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो में एशिया कप सुपर-4 के तहत खेले गए मुकाबले में एक बार फिर बारिश विलेन बन गई। बारिश की वजह से मैच 24.1 ओवर बाद पूरा नहीं हो पाया और 11 सितंबर के रिजर्व डे में चला गया।

अब टीम इंडिया सोमवार को दोपहर 3 बजे से 24.1 ओवर और 147 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगी। पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। कप्तान बाबर आजम के इस फैसले से शोएब अख्तर हैरान रह गए।

पहले गेंदबाजी का फैसला क्यों लिया?

उन्होंने मैच के बीच एक्स पर एक के बाद एक वीडियो पोस्ट किए। एक वीडियो में उन्होंने कहा- पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला क्यों लिया, ये मेरी समझ से परे है। मैं इस फैसले से शॉक्ड हूं। कोलंबो का विकेट बहुत फ्लैट है। बैटिंग लाइन अंडर प्रैशर है।

आपने पिछले मैच में बैटिंग नहीं की। आप पहले बल्लेबाजी करते और 300 प्लस का स्कोर करते। फिर आप इंडिया को अंडर प्रैशर डालकर बॉलिंग करते। मैं बाबर के इस डिसिजन से सरप्राइज्ड और शॉक्ड हूं। पाकिस्तान इस मैच में फेवरेट है, लेकिन उन्होंने एक आसान मौका भी भारत को दे दिया है।

बारिश ने हमें बचा लिया

इसके बाद जब मैच में बारिश हुई तो शोएब ने एक और वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा- दोनों ओर के फैन बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं। मुझे लगता है कि आज बारिश ने हमें बचा लिया। पहले हमारे आगे इंडिया फंस गया था, लेकिन अब हमें बारिश ने बचा लिया। आज हम इंडिया के आगे फंस गए थे।

First published on: Sep 10, 2023 09:31 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें