ODI World Cup 2023: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच के दौरान इंग्लैंड के पूर्व स्टार फुटबॉलर डेविड बेकहम भी मैच देखने पहुंचे थे। उन्हें ग्राउंड पर रणबीर कपूर के साथ देखा भी गया था। मैच देखने के बाद डेविड बेकहम मुकेश अंबानी से मुलाकात करने के लिए उनके घर एंटीलिया पहुंचे थे। इस दौरान अंबानी फैमिली ने डेविड बेकहम का स्वागत किया और उन्हें मुंबई इंडियन्स का एक जर्सी भी गिफ्ट की है।
डेविड बेकहम को मिली नंबर 7 की जर्सी
एंटीलिया के कार्यक्रम की एक तस्वीर में बेकहम के साथ मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और उनका परिवार नजर आ रहा है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि बेकहम ने अपने हाथ में 7 नंबर की जर्सी पकड़ रखी है। यह जर्सी मुंबई इंडियन्स की है, जिसमें नंबर 7 लिखा हुआ है। यह गिफ्ट डेविड बेकहम के लिए काफी खास है। टाटा आईपीएल 2024 से पहले डेविड बेकहम के लिए मुंबई इंडियन्स की जर्सी काफी खास है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: 3 बार खुदकुशी करने वाले थे मोहम्मद शमी, रोहित शर्मा से सुनाई दिल की दास्तां
भारत ने कीवी टीम को बुरी तरह हराया
मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने एकतरफा जीत हासिल कर ली है। भारत ने इस मुकाबले को 70 रन से जीत लिया है। हालांकि बीच के ओवरों में यह जीत इतनी आसान लगी नहीं थी। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने कीवी की पारी संभालते हुए 150 से अधिक रनों की साझेदारी की थी। हालांकि मोहम्मद शमी का जलवा दिखा और 7 विकेट लेकर टीम को जीत दिला दी। भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने इस मैच में 50वां शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। अब कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
1 hr agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
2 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
2 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
3 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
4 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
5 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
5 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines