World Cup 2023: BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों पर लगाई रोक, नहीं कर पाएंगे 'YJHD' वाला काम

World Cup 2023: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच मुकाबले से पहले बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को कुछ काम करने पर रोक लगा दिया है।

IND vs ENG BCCI banned Indian Cricketers from paragliding and trekking ODI World Cup 2023

वनडे विश्व कप 2023।

IND vs ENG ODI World Cup 2023: इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। बीसीसीआई ने टीम के सभी खिलाड़ियों को मुंबई में मैच से पहले कुछ एक्टिविटी करने पर प्रतिबंध लगा दी है। ऐसे में खिलाड़ी अपनी मन मर्जी नहीं चला सकेंगे और बीसीसीआई की गाइडलाइन के दायरे में रहना होगा। चलिए आपको बताते हैं कि बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों को क्या करने से रोका है।

विज्ञापन

जानें बीसीसीआई ने क्या कहा

भारत इस विश्व कप का अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेलने वाला है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मैच से पहले बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों को कुछ काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में खिलाड़ी ‘YJMD’ वाला काम नहीं कर सकेंगे। बता दें कि ये जवानी है दिवानी फिल्म में रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण के अलावा कई स्टार एक्टर होते हैं, जो एडवेंचर करते हैं। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों को एडवेंचर करने पर रोक लगा दिया है।

विज्ञापन

बीसीसीआई ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि ‘खिलाड़ियों को सूचित किया है कि वे ट्रैकिंग पर नहीं जा सकते। टीम का कोई भी खिलाड़ी ट्रैकिंग के लिए नहीं जाएंगे। खिलाड़ी घूमने के लिए बाहर जा सकते हैं, लेकिन ट्रैकिंग नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन

भारत के लिए काफी अहम मुकाबला

बीसीसीआई ने आगे कहा कि सीरीज के दौरान कोई भी भारतीय खिलाड़ी पैराग्लाइडिंग भी नहीं कर सकता है। अगर कोई ऐसा करता है, तो यह खिलाड़ी के अनुबंध के खिलाफ जा सकता है। ऐसे में खिलाड़ी ना तो पैराग्लाइडिंग के लिए जा सकेंगे और न ही ट्रैकिंग के लिए जा सकेंगे। बता दें कि भारत बनाम इंग्लैंड के बीच मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है। अगर भारत इस मुकाबले को अपने नाम कर लेता है, तो भारत को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा। वहीं, अगर इंग्लैंड इस मुकाबले को जीतता है, तो सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ