IND vs AUS: 'Ashwin तोप है, कभी भी कर...' बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले ही कांप उठा ऑस्ट्रेलियाई ओपनर, कह दी ये बात

IND vs AUS Ravichandaran Ashwin

IND vs AUS Ravichandaran Ashwin

IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा जिसके लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को रविचंद्रन अश्विन ने खासा खौंफ है इसके लिए वे स्पेशल तैयारी भी कर रहे हैं इसके बावजूद कई खिलाडियों को अभी भी उनके खिलाफ आत्मविश्वास नहीं है। इसी कड़ी में ओपनर उस्मान ख्वाजा ने बड़ा बयान दिया है और अश्विन की खूब तारीफ की है।

विज्ञापन

उस्मान ख्वाजा ने अश्विन को लेकर कही ये बात

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर उस्मान ख्वाजा वीजा में देरी के बाद भारत पहुंच गए हैं और टीम के साथ तैयारी भी शुरू कर दी है। इसी के बीच उन्होंने ‘सिडनी मॉर्निेंग हेराल्ड’ से बात की और कहा कि – ‘हमने पिछले दस साल में काफी कुछ सीखा है। खासकर किस तरह की विकेट मिलेगी और मुझे लगता है कि अब हम यहां टेस्ट जीत सकते हैं। अब हम पहले से बेहतर स्थिति में हैं लेकिन श्रृंखला बहुत कठिन होगी।’

विज्ञापन

वहीं उन्होंने अश्विन को लेकर कहा कि – ‘अश्विन तोप है। वह काफी हुनरमंद है और उसके पास विविधता भी है जिसका वह बखूबी इस्तेमाल करता है। उसका सामना करना चुनौतीपूर्ण होगा। विकेट तीसरे चौथे दिन टर्न लेगी और वह अधिकांश ओवर डालेगा। मुझे देखना होगा कि उसके सामने रन कैसे बना सकूंगा।’

विज्ञापन

IND vs AUS Test: पहले दो टेस्ट के लिए भारत का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

विज्ञापन

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम:

पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन ल्योन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ , मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेपसन, डेविड वार्नर।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ