यश दयाल पर यौन उत्पीड़न के मामले में FIR हुई दर्ज, पीड़िता ने जड़े गंभीर आरोप

RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर हाल ही में FIR दर्ज की गई है। कुछ समय से वो विवादों में चल रहे थे। पीड़िता ने इसी बीच दयाल के खिलाफ कुछ सबूत देकर कड़े आरोप जड़ दिए हैं।

Yash Dayal

यश दयाल पर FIR दर्ज (Image Credit: Instagram/imyash_dayal)

FIR Filed Against Yash Dayal: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार गेंदबाज यश दयाल पिछले कुछ समय से विवादों में रहे हैं। हाल ही में उनपर गाजियाबाद की एक महिला ने यौन उत्पीड़न के कड़े आरोप लगाए थे। अब भारतीय न्याय सहिता के सेक्शन 69 के अंतर्गत दयाल के ऊपर FIR दर्ज कर दी गई है।

विज्ञापन

यश दयाल पर FIR दर्ज

यश दयाल पर इंद्रापुरम में FIR दर्ज की गई है। कुछ समय पहले उनके खिलाफ शिकायत की गई थी, जिसके बाद जांच हुई थी। धारा 69 के अंतर्गत अगर कोई शादी या काम देने का झूठा वादा करके फायदा उठाने और यौन संबंध बनाने का प्रयास करता है, तो इसे धोखे और उत्पीड़न में गिना जाता है। इसके चलते व्यक्ति को 10 साल तक की सजा हो सकती है। शिकायत के अनुसार, जिस महिला ने आरोप लगाया है, उसने बताया कि यश दयाल के साथ वो 5 साल के रिलेशनशिप में थीं।

विज्ञापन

महिला ने यह भी बताया कि यश ने उनके परिवार से भी उन्हें मिलाया था और वो ऐसा बर्ताव कर रहे थे, जैसे उनकी शादी हो चुकी है। दर्ज शिकायत के अनुसार जब महिला ने दयाल से उनके भविष्य के बारे में सवाल किया, तो वो हिंसक हो गए और उनके परेशान करते रहे। उन्होंने बताया कि यश ने उनसे इसी बीच पैसे भी लिए थे। महिला ने अपनी बात सामने रखने के लिए चैट्स, वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग समेत कई अलग-अलग तरह के सबूत दिए।

विज्ञापन

यश दयाल या उनके परिवार की ओर से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

यश दयाल पर काफी गंभीर आरोप लगे हैं। इसके बावजूद अभी तक आरसीबी के इस स्टार गेंदबाज या उनके परिवार ने किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है। दयाल ने इस मामले पर शांत रहना ही बेहतर समझा है। महिला ने कुछ समय पहले उनपर आरोप लगाए थे। इसके बावजूद वो सोशल मीडिया पर इस तरह से बर्ताव कर रहे हैं, जैसे कुछ नहीं हुआ है। ऐसा लग रहा है कि यह मामला काफी लंबा खींचने वाला है। दयाल को लेकर लगाए गए आरोप अगर साबित हो गए, तो उनके क्रिकेटिंग करियर पर भारी संकट आ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ