Adani Row: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर सहवाग को शक, बोले- गोरों से भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं होती

virender sehwag

virender sehwag

नई दिल्ली: अडाणी ग्रुप हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की रिपोर्ट के बाद से हिला हुआ है। हिंडनबर्ग की ओर से जारी रिपोर्ट के बाद से अडानी ग्रुप की कंपनियों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। रिपोर्ट आने के बाद से अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 12 दिन में करीब 60% टूट चुके हैं। इसके पहले शुक्रवार को कंपनी के शेयर 35% तक गिर गए थे। इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

विरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर सवाल उठाए हैं। उन्होंने हिंडनबर्ग का बिना नाम लिए कहा कि गोरों को भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं होती। यही नहीं, पूरे मामले को उन्होंने प्लांड कॉन्सपिरेसी बताया है।

विज्ञापन

वीरेंद्र सहवाग को अडाणी मामले में दिखी साजिश

उन्होंने ट्वीट में लिखा- गोरों से इंडिया की तरक्की बर्दाश्त नहीं होती है। इंडियन मार्केट का इस तरह से गिरना बड़ी चतुराई से प्लांड कॉन्सपिरेसी लगती है। कोशिश कितनी भी कर लें, लेकिन हमेशा की तरह भारत और मजबूत ही होकर उभरेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

संसद से सड़क तक हंगामा 

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद दुनिया का दूसरा सबसे अमीर ग्रुप के हेड गौतम अडानी टॉप-20 से बाहर हो गए और उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए जाने लगे। विपक्ष इस मामले की जांच कराने की मांग कर रही है। अडाणी ग्रुप पर जांच की मांग को लेकर सोमवार को संसद से सड़क तक हंगामा हो रहा है। कांग्रेस देश भर में LIC और SBI दफ्तरों के सामने प्रदर्शन कर रही है। पार्टी की मांग है कि अडाणी ग्रुप के वित्तीय लेनदेन की जांच संसदीय पैनल (JPC) या सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से करवाई जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ