IND vs AUS: टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 3 खिलाड़ियों को छोड़कर बदल गई पूरी टीम, रिंकू की एंट्री

IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टी20 सीरीज को लेकर टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है। यहां देखें भारत का स्क्वाड

INd vs AUS t20 Series Team India Squad announce Suryakammar Yadav Captain

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का स्क्वाड।

विज्ञापन

IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टी20 सीरीज को लेकर भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान हो गया है। बीसीसीआई ने भारतीय टीम को पूरी तरह से बदल दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इस सीरीज के लिए भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है। जबकि रुतुराज गायकवाड़ को उप कप्तान चुना गया है। इसके अलावा भी कई नए खिलाड़ियों को इस सीरीज में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

रिंकू सिंह टीम में शामिल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारत के कई विस्फोटक खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इस सीरीज में आईपीएल के दौरान धमाल मचाने वाले खिलाड़ी रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल को भी टीम में शामिल किया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को भी टीम में जगह मिली है। विश्व कप के दौरान वाशिंगटन सुंदर का चयन काफी चर्चा में रहा था, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में उन्हें मौका मिला है।

विज्ञापन

3 खिलाड़ी को छोड़कर बदल गई पूरी टीम

भारत की जो टीम वनडे विश्व कप खेली है, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की टीम पूरी तरह से बदल गई है। वनडे विश्व कप टीम में शामिल 3 खिलाड़ियों को छोड़कर  बाकी सभी खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। सूर्यकुमार यादव, इशान किशन और प्रसिद्ध कृष्णा ही तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जो विश्व कप के भी हिस्सा थे और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भी शामिल हैं।

भारतीय टीम का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), इशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ