IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव बने टीम इंडिया के कप्तान! ये दिग्गज संभालेगा हेड कोच की जिम्मेदारी

IND vs AUS: वर्ल्ड कप के बाद होने वाली बड़ी सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाने की खबरें आ रही हैं। जबकि हेड कोच का भी नाम सामने आया है।

Suryakumar Yadav Set to Captain Team India VVS Laxman Head Coach IND vs AUS T20 Series

Suryakumar Yadav Set to Captain Team India VVS Laxman Head Coach IND vs AUS T20 Series

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले की चर्चा थमी नहीं थी, कि 23 नवंबर से दोनों टीमों के बीच होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए कप्तान का नाम सामने आने लगा। सोमवार 20 नवंबर की शाम एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली की सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का कप्तान बनाया जा सकता है। वहीं इतना ही नहीं हेड कोच राहुल द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है, तो एक अन्य दिग्गज को आगामी सीरीज के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

विज्ञापन

कौन बनेगा कप्तान और हेड कोच?

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यकुमार यादव को आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया जा सकता है। जबकि वीवीएस लक्ष्मण को हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इससे पहले भी कई मौकों पर लक्ष्मण हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। साथ ही सूर्या के लिए यह पूरी सीरीज में कप्तानी करने का पहला मौका होगा। अभी हालांकि, इसको लेकर बीसीसीआई के ऑफिशियल ऐलान का इंतजार है।

विज्ञापन

विज्ञापन

किन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह?

रिपोर्ट में बताया गया कि ज्यादातर उन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी जो आयरलैंड के खिलाफ सीरीज का हिस्सा थे। उस दौरे पर जसप्रीत बुमराह ने टीम की कप्तानी की थी। पर अब उन्हें आराम दिया जाएगा। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा का खेलना तया है। वहीं हार्दिक पांड्या के वर्ल्ड कप के दौरान चोट लगी थी और उनका नाम नहीं कंसीडर किया गया है। पर यह कहा गया कि अगर वह होते तो वो ही कप्तानी करते। श्रेयस अय्यर के नाम पर भी चर्चा हुई थी लेकिन वर्कलोड के कारण उनका नाम नहीं आया।

विज्ञापन

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20- 23 नवंबर (विशाखापट्टनम)
  • दूसरा टी20- 26 नवंबर (तिरुवनंतपुरम)
  • तीसरा टी20- 28 नवंबर (गुवाहाटी)
  • चौथा टी20- 1 दिसंबर (रायपुर) पहले नागपुर में होना था
  • पांचवा टी20- 3 दिसंबर (बेंगलुरू) पहले हैदराबाद में होना था

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ