Ind vs Aus: दिल्ली टेस्ट के लिए टीम इंडिया के इस धाकड़ बैटर ने मारी एंट्री, ऑस्ट्रेलिया के छूटेंगे पसीने
Edited By Gyanendra Sharma

Shreyas iyer
Edited By Gyanendra Sharma

Shreyas iyer
Ind vs Aus: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम ने पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पूरी तरह फिट हो गए हैं और उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया है। यानी कि वो दिल्ली टेस्ट के लिए पूरी तरह से फिट हैं।
इसकी जानकारी खुद बीसीसीआई ने दी है। श्रेयस के फिट होने और टीम के साथ जुड़ने की जानकारी देते हुए बीसीसीआई ने कहा कि ‘पीठ के चोट से जूझ रहे श्रेयस अय्यर ने एनसीए में अपना रिहैब पूरा कर लिया है अब वह पूरी तरह से फिट हैं। उन्हें बीसीसीआई मेडिकल टीम द्वारा मंजूरी दे दी गई है। श्रेयस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से टीम में शामिल होंगे।
🚨 NEWS 🚨: Shreyas Iyer to join India squad for Delhi Test. #TeamIndia | #INDvAUS
Details 🔽https://t.co/0KtDRJYhvg
— BCCI (@BCCI) February 14, 2023
श्रेयस अय्यर के टीम में आने से सूर्यकुमार यादव की जगह पर संकट मंडराने लगा है। श्रेयस अय्यर के टीम में शामिल होने के बाद सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर किया जा सकता है। सूर्यकुमार यादव को श्रेयस अय्यर की जगह ही टीम में शामिल किया गया था।
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर। अश्विन, अक्षर पटेल , कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो। शमी, मो। सिराज, उमेश यादव, सूर्यकुमार यादव
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: