WPL 2023: कंगाल पाकिस्तान! स्मृति मंधाना से आधी सैलरी में खेलते हैं कप्तान बाबर आजम
Edited By Gyanendra Sharma

WPL 2023
Edited By Gyanendra Sharma

WPL 2023
WPL 2023: भारत में अब महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत होने जा रही है। इस मेगा इवेंट में पांच टीमें भाग लेंगी। इस के लिए सोमवार को ऑक्शन हुआ। पांचों टीमों ने भारत की महिला खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगाई। करीब 60 करोड़ रुपये खर्च किए और 87 खिलाड़ियों को खरीदा. क्रिकेट में अब लीग का दौर है। दुनिया भर के कई देशों में क्रिकेट लीग खेले जा रहे हैं।
महिला प्रीमियर लीग में भी आईपीएल की तरह खिलाड़ियों को काफी पैसे मिले हैं। भारत की ओपनर स्मृति मंधाना को RCB ने 3.40 करोड़ में खरीदा है। मंधाना की फीस बड़े-बड़े मेंन्स क्रिकेटरों से ज्यादा है। वह सबसे महंगी महिला क्रिकेटर बनी हैं. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हैं। उन्हे पेशावर जाल्मी के लिए खेलने के लिए मात्र 1.50 लाख डॉलर मिलते हैं।
और पढ़िए – वीरेंद्र सहवाग की पुलवामा हमले के शहीदों को अनोखी श्रद्धांजलि, पूर्व क्रिकेटर ने शेयर की तस्वीरें
पाकिस्तानी रुपयों के हिसाब से यह राशि 3.60 करोड़ के पार जाती है लेकिन अगर भारतीय रुपयों में इसका हिसाब करें तो यह 1.50 करोड़ से कम है। मंधाना के अलावा कई प्लेयर्स ऐसी हैं जिन्हें 2 करोड़ से ज्यादा पैसे मिले हैं।
स्मृति मंधाना- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 3.40 करोड़ (भारत)
एश्ले गार्डनर- गुजरात जायंट्स, 3.20 करोड़ (ऑस्ट्रेलिया)
नटैल स्कीवर- मुंबई इंडियंस, 3.20 करोड़ (इंग्लैंड)
दीप्ति शर्मा- यूपी वॉरियर्स, 2.60 करोड़ (भारत)
जेमिमा रोड्रिगेज दिल्ली कैपिटल्स, 2.20 करोड़ (भारत)
बेथ मूनी- गुजरात जायंट्स, 2 करोड़ (ऑस्ट्रेलिया)
-यूपी वारियर्स
-गुजरात जायंट्स
-मुंबई इंडियंस
-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
-दिल्ली कैपिटल्स
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: