---विज्ञापन---

स्पोर्ट्स

WPL 2023: बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग के शेड्यूल का किया एलान, पहले मैच में इन दो टीमों में होगी भिड़ंत

WPL 2023: मुंबई में महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन के बाद इसके शेड्यूल का एलान कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को लीग के कार्यक्रम की घोषणा की। कुल पांच टीमें महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्करण में वर्चस्व के लिए लड़ाई लड़ेंगी। टूर्नामेंट 4 मार्च से शुरू होगा और […]

WPL 2023: मुंबई में महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन के बाद इसके शेड्यूल का एलान कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को लीग के कार्यक्रम की घोषणा की। कुल पांच टीमें महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्करण में वर्चस्व के लिए लड़ाई लड़ेंगी। टूर्नामेंट 4 मार्च से शुरू होगा और 26 मार्च तक खेला जाएगा।

23 दिन में खेले जाएंगे 23 मैच

WPL 2023 में कुल पांच टीमें 23 मैच खेलेंगी। सभी मैच मुंबई के दो स्टेडियम- डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न में खेले जाएंगे। इनमें 20 लीग, 2 प्ले ऑफ और एक फाइनल होगा। पहले सीजन में चार डबल डेकर मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच की शुरुआत दोपहर साढ़े तीन बजे होगी, जबकि दूसरे मैच की शुरुआत शाम साढ़े सात बजे होगी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – जब गुस्से में शमी ने क्रिकेट छोड़ने की दे दी धमकी, भारत के पूर्व कोच ने किया खुलासा

---विज्ञापन---

लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला दिल्ली और यूपी के बाद ब्रेबोर्न में खेला जाएगा। वहीं, एकमात्र एलिमिनेटर डीवाई पाटिल स्टेडियम में 24 मार्च और फाइनल 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि लीग के पहले सीजन में 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलुरू और यूपी वॉरियर्ज शामिल हैं।

और पढ़िए – वीरेंद्र सहवाग की पुलवामा हमले के शहीदों को अनोखी श्रद्धांजलि, पूर्व क्रिकेटर ने शेयर की तस्वीरें

---विज्ञापन---

WIPL 2023: ये टीमें ले रही भाग

-यूपी वारियर्स
-गुजरात जायंट्स
-मुंबई इंडियंस
-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
-दिल्ली कैपिटल्स

महिला प्रीमियर लीग में कौन बिका सबसे महंगा?

स्मृति मंधाना- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 3.40 करोड़ (भारत)
एश्ले गार्डनर- गुजरात जायंट्स, 3.20 करोड़ (ऑस्ट्रेलिया)
नटैल स्कीवर- मुंबई इंडियंस, 3.20 करोड़ (इंग्लैंड)
दीप्ति शर्मा- यूपी वॉरियर्स, 2.60 करोड़ (भारत)
जेमिमा रोड्रिगेज दिल्ली कैपिटल्स, 2.20 करोड़ (भारत)
बेथ मूनी- गुजरात जायंट्स, 2 करोड़ (ऑस्ट्रेलिया)

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 14, 2023 07:54 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola