ICC Rankings: वनडे रैंकिंग में Shubman Gill ने लगाई लंबी छलांग, बाबर आजम का नंबर 1 पर कब्जा बरकरार
Edited By Bhoopendra Rai

Shubman Gill
Edited By Bhoopendra Rai

Shubman Gill
ICC Rankings: टीम इंडिया के स्टार ओपनर शुभमन गिल के लिए गुड न्यूज है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार को ताजा रैंकिंग्स जारी की है। उन्हें वनडे रैंकिंग में 2 स्थान का फायदा मिला है। गिल अब टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में 2 स्थान की छलांग के साथ पांचवे नंबर पर पहुंच गए हैं। गिल के पास 743 रेटिंग अंक हैं।
शुभमन गिल ने हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई 3 मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था। उन्होंने 7, 34, 85 रनों की पारी खेली थी। जिसका फायदा उन्हें वनडे रैंकिंग में मिला है।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1689189474696343552?s=20
आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (886) ने कब्जा जमा रखा है। इस लिस्ट में टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली 9वें स्थान पर काबिज हैं।
आईसीसी की वनडे रैंकिंग में टॉप 10 में 2 भारतीय खिलाड़ी हैं। शुभमन गिल पांचवें जबकि 9वें नंबर पर विराट कोहली का नाम है। इस लिस्ट में पाकिस्तान के 3 जबकि ऑस्ट्रेलिया के 2 खिलाड़ी हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: