ENG vs SL: 'करो या मरो' के मैच में श्रीलंका के सामने उतरेगी इंग्लैंड की टीम, यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड
Edited By Siddharth Sharma

ENG vs SL T20 World Cup 2022
Edited By Siddharth Sharma

ENG vs SL T20 World Cup 2022
ENG vs SL T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जाने वाला है। इस मैच को जीतना इंग्लैंड के लिए बेहद ही जरूरी है। अगर इंग्लैंड ये मैच जीत जाती है तो वह सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर देगी और ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। मैच ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार 1:30 बजे से खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में खेला जाने वाला ये मैच इंग्लैंड के लिए करो या मरो का मैच है। इस मैच को अगर इंग्लैंड नहीं जीत पाता है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। वहीं मैच को जीतने के बावजूद श्रीलंका सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाएगी। बता दें कि इस वक्त ग्रुप-1 की टेबल में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बराबर 7-7 पॉइंट्स हैं। कीवी टीम बेहतरीन नेट रनरेट के चलते पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है।
जबकि इंग्लैंड के अभी 5 ही पॉइंट हैं, लेकिन नेट रनरेट ऑस्ट्रेलिया से बेहतर है। ऐसी स्थिति में इंग्लैंड टीम यदि श्रीलंका को हराती है, तो उसके 7 पॉइंट्स होंगे और वह सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 7 पॉइंट्स होने के बावजूद खराब नेट रनरेट के चलते बाहर हो जाएगी।
अभी पढ़ें – Video: राशिद खान के तूफान में उड़ते-उड़ते बचा ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान ने खेला एक और माइंड गेम
https://twitter.com/ICC/status/1588696920763105280
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच के रिकॉर्ड को देखा जाए तो अंग्रेजो का पड़ला भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 13 टी20 मैच खेले गए हैं जिनमें से इंग्लैंड ने 9 मैच जीते हैं। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में भी दोनों ही टीमें 5 बार मिली हैं जिसमें से इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 बार मात दी है और सिर्फ एक बार उसे हार का सामना करना पड़ा है।
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
भारतीय समय के मुताबिक इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाला ये मैच दोपहर को 1:30 बजे शुरू होगा और टॉस 1 बजे होगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: