नई दिल्ली: भारत-बांग्लादेश के बीच खेले गए तीसरे वनडे में ईशान किशन का तूफान क्या आया, क्रिकेट के गलियारों में हाहाकार मच गया। ईशान ने न केवल अपने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन कर दंग किया, बल्कि सबसे तेज दोहरा शतक बनाकर कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। इस बीच भारतीय टीम से बाहर चल रहे भारतीय बल्लेबाज करुण नायर का एक ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है। करुण नायर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर भारतीय टीम में वापसी का एक मौका मांगा है।
और पढ़िए – PAK vs ENG: छक्का मारने गए थे Ollie Robinson, Abrar Ahmed ने उड़ा दी गिल्लियां, देखें
मुझे एक और मौका दो
करुण ने ट्वीट कर कहा- प्रिय क्रिकेट, मुझे एक और मौका दो। दरअसल, कई भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों ने ईशान की डबल सेंचुरी के बाद नायर को याद किया था। करुण नायर टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले केवल दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2016 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। 31 साल के इस बल्लेबाज को 5 साल से टीम में जगह बनाने का मौका नहीं मिला है। शायद यही वजह है कि जब लोगों ने ईशान की पारी के साथ करुण की तुलना की तो उन्हें भी ट्वीट कर अपना दर्द जताना पड़ा।
अब तक खेले हैं सिर्फ 6 टेस्ट
शानदार ट्रिपल सेंचुरी के बावजूद दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक केवल छह टेस्ट और दो वनडे खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 374 और वनडे के दो मेचों में 46 रन बनाए हैं। लेटेस्ट प्रदर्शन की बात करें तो हाल ही वे महाराजा टी 20 ट्रॉफी में खेलते नजर आए थे, जहां उनका फॉर्म मिला-जुला रहा था।
और पढ़िए – PAK vs ENG: ‘चीते’ की रफ्तार से भागा फील्डर और लपक लिया खतरनाक कैच…देखकर हैरान रह गए Ben Stokes
टीम इंडिया अब 14 दिसंबर से टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। शायद यही वजह है कि करुण ने अपने रिकॉर्ड के बैकग्राउंड में चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है। चटोग्राम में बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला के तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में पारी की शुरुआत करते हुए किशन ने 131 गेंदों में 210 रन जड़े पारी खेली। उन्होंने 126 गेंदों में 200 रन बनाकर एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने के मामले में क्रिस गेल के रिकॉर्ड (138 गेंदों) को पीछे छोड़ दिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
2 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines