PAK vs ENG: छक्का मारने गए थे Ollie Robinson, Abrar Ahmed ने उड़ा दी गिल्लियां, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs ENG Ollie Robinson bowled Abrar Ahmed watch video Pakistan vs England 2nd Test live score
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs ENG Ollie Robinson bowled Abrar Ahmed watch video Pakistan vs England 2nd Test live score
PAK vs ENG: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मुल्तान टेस्ट में स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद कमाल कर रहे हैं। उनकी फिरकी का अंग्रेजी बल्लेबाजों के पास कोई तोड़ नहीं। तीसरे दिन भी अबरार ने अपनी गेंदबाजी से गदर मचाया और मेहमान टीम के 4 खिलाड़ियों को चित कर दिया। उन्होंने पहली पारी में जहां 7 विकेट चटकाए थे, वहीं दूसरी पारी में 4 विकेट अपने नाम किए हैं।
मुल्तान टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आए ओली रॉबिनशन को अबरार ने अपना शिकार बनाया। बल्लेबाज ने आगे बढ़कर छक्का मारने की कोशिश की थी, लेकिन बह इस स्पिनर की गेंद पर गच्चा खा गए और गेंद ने गिल्लियां उड़ा दीं।
और पढ़िए – IND vs BAN: ‘बिल्ली को कबूतरों के बीच…’, ईशान किशन की डबल सेंचुरी पर दिनेश कार्तिक ने दिया
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1601814697388527616?s=20&t=xMF_TMJsvr23A9dtdUBz_g
मुल्तान टेस्ट का तीसरा दिन चल रहा है। इंग्लैंड दूसरी इंनिग में 275 रन बनाकर आल आउट हो चुकी है। इंग्लैंड ने इस मैच में 354 रनों की लीड ले रखी है। इंग्लैंड की दूसरी पारी में बैन डकैत ने 79, जबकि हैरी ब्रूक ने 108 रनों की अहम पारी खेली। इसके अलावा कप्तान बेन स्टोक्स ने 41 रन बनाए और जो रूट ने 21 रनों का योगदान दिया। इन चार बल्लेबजों के अलावा दूसरी कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।
और पढ़िए – PAK vs ENG: चौका कूटने जा रहे थे डकेट, अबरार ने जादुई गेंद से चटका डाला विकेट, देखें वीडियो
इससे पहले पाकिस्तान अपनी पहली पारी में 202 रन बनाकर सिमट गई थी। इंग्लैंड ने पहली परी में 281 रन बनाए थे। अब दूसरी पारी में 275 रन बनाए हैं। अब पाकिस्तान दूसरी पारी के लिए मैदान में उतरेगी।
अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (सी), मोहम्मद रिजवान (डब्ल्यूके), आगा सलमान, सऊद शकील, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, जाहिद महमूद, मोहम्मद अली, अबरार अहमद
ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (wk), जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (c), विल जैक, ओली रॉबिन्सन, जैक लीच, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: