David Warner Last Test Match: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज अब खत्म हो चुकी है। इस सीरीज के तीनों मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया है। तीसरे और आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया है। ये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की आखिरी टेस्ट सीरीज थी। अब वॉर्नर ने टेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अपनी आखिरी टेस्ट पारी में डेविड वॉर्नर ने 57 रन बनाए।
डेविड वॉर्नर की आखिरी टेस्ट पारी को देखने के लिए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड दर्शकों से भरा रहा। जब डेविड वॉर्नर अपनी आखिरी टेस्ट पारी में 57 रनों पर आउट हुए थे तो विपक्षी खिलाड़ियों के साथ-साथ पूरे स्टेडियम में दर्शकों ने खड़े होकर और तालियां बजाकर वॉर्नर को टेस्ट क्रिकेट से शानदार विदाई दी।
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में हुआ शानदार इंतजाम
आखिरी टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। इस दौरान मैदान में खास इंतजाम किए गए। वॉर्नर की आखिरी पारी देखने के लिए उनका पूरा परिवार भी स्टेडियम में मौजूद था। वहीं मैच के बाद डेविड वॉर्नर को देखने के लिए दर्शकों को ग्राउंड में आने की इजाजत भी दी गई। जिसके बाद दर्शकों ने मैदान के अंदर आकर आखिरी बार डेविड वॉर्नर को ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट जर्सी में देखा। मैदान से ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते-जाते वॉर्नर ने अपना हेलमेट और दस्ताने भी फैंस को दे दिए।
ऐसा रहा डेविड वॉर्नर का टेस्ट करियर
डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना टेस्ट डेब्यू साल 2011 में किया था। अपना पहला टेस्ट मैच वॉर्नर ने न्यूजीलैंड के साथ खेला था। डेविड वॉर्नर ने अपने करियर में 111 टेस्ट मैच खेले है। जिसमें उनके नाम 8786 रन है। टेस्ट क्रिकेट में डेविड वॉर्नर का बेस्ट स्कोर 335 रनों का रहा है। टेस्ट क्रिकेट में डेविड वॉर्नर ने 26 शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं।
2 साल का लगा था बैन
एक समय था जब डेविड वॉर्नर का क्रिकेट करियर डूबता हुआ दिख रहा था। साल 2018 में साउथ अफ्रीका के साथ खेले गए एक टेस्ट मैच के दौरान डेविड वॉर्नर पर बॉल के साथ छेड़छाड़ करने का दोषी पाया गया था। जिसमें दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और शामिल थी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने तीनों खिलाड़ियों पर 2 साल का बैन लगा दिया था। जिसके बाद फैंस को लगा था कि शायद ही अब कभी वॉर्नर की ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी होगी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
20 mins agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
1 hr agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 hr agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
2 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
2 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
4 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines