128 साल बाद ओलंपिक में शामिल होगा क्रिकेट! रंग लाई ICC की 2 साल की मेहनत

Cricket in Olympics 2028: ICC ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के आयोजकों द्वारा खेलों में क्रिकेट को शामिल करने की सिफारिश करने पर खुशी जताई है।

Cricket in Olympics after 128 years ICC Chairman Greg Barclay Delighted

Cricket in Olympics after 128 years ICC Chairman Greg Barclay Delighted

Cricket in Olympics 2028: लॉस एंजिलिस में 2028 में होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट को भी शामिल करना लगभग तय हो गया है। इसका आधिकारिक ऐलान जल्द ही किया जाएगा। इधर, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के आयोजकों द्वारा खेलों में क्रिकेट को शामिल करने की सिफारिश करने पर खुशी जताई है। ICC की दो साल की मेहनत रंग लाई है। दरअसल, दो साल की प्रक्रिया में ICC ने LA28 के साथ मिलकर काम किया था। LA में जोड़े जाने वाले खेलों की लिस्ट में क्रिकेट भी शामिल है। अब इसे IOC के अप्रूवल के लिए रखा जाएगा। इसका ऐलान रविवार को मुंबई में किया जा सकता है।

विज्ञापन

128 साल बाद होगी वापसी 

आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने कहा- हमें खुशी है कि LA28 ने क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने की सिफारिश की है। हालांकि यह अंतिम निर्णय नहीं है, लेकिन यह एक सदी से भी ज्यादा समय में पहली बार ओलंपिक में क्रिकेट को देखने की दिशा में बड़ा मील का पत्थर है। यदि क्रिकेट को शामिल कर लिया जाता है तो 128 साल बाद इसकी वापसी होगी। इससे पहले 1900 में पेरिस ओलंपिक्स के दौरान क्रिकेट को शामिल किया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

अगले सप्ताह होगा ऐलान 

बार्कले ने आगे कहा- “मैं पिछले दो साल में नए स्पोर्ट इवैल्यूएशन प्रॉसेस के दौरान उनके समर्थन के लिए LA28 को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम अगले सप्ताह ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप के दौरान भारत में IOC सत्र में अंतिम निर्णय लिए जाने का इंतजार कर रहे हैं।” ब्रिटिश अखबार ‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ओलंपिक्स में क्रिकेट को भी शामिल किया जाएगा। लॉस एंजिलिस ओलिंपिक 2028 में पुरुष और महिलाओं के टी-20 फॉर्मेट में मुकाबले होंगे। क्रिकेट को शामिल करने से जुड़ी जानकारी रविवार से मुंबई में शुरू हो रहे IOC के 141वें सेशन में दी जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ