---विज्ञापन---

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर पर ICC ने लगाया बैन, 3 मामलों में सुनाई गई सजा

Bangladesh All Rounder Banned by ICC: बांग्लादेश के लिए 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेल चुके एक खिलाड़ी पर आईसीसी ने दो साल का बैन लगा दिया है।

Bangladesh All Rounder Banned by ICC: बांग्लादेश के एक स्टार क्रिकेटर पर आईसीसी द्वारा दो साल के लिए बैन लगा दिया गया है। इस खिलाड़ी ने देश के लिए 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस क्रिकेटर को सितंबर 2023 में आईसीसी ने आरोपी बनाया था। अब तीन आरोप इस ऑलराउंडर पर साबित हुए हैं। जिसके आरोप में आईसीसी ने 2 साल के लिए उनके ऊपर बैन लगा दिया है। इस क्रिकेटर का नाम है नासिर हुसैन जिन्होंने इन सभी आरोपों को स्वीकार भी कर लिया है। अब 7 अप्रैल 2025 तक उनके ऊपर यह बैन लागू रहेगा।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल बांग्लादेश के ऑलराउंडर नासिर हुसैन को किसी अनजान व्यक्ति द्वारा गिफ्ट दिया गया था। इसके लिए उनसे खास मांग भी की गई थी। उन्होंने इसकी जानकारी ना ही बोर्ड को और ना ही एंटी करप्शन ऑफिसर को दी थी। इसके बाद जब जांच हुई उसमें भी उन्होंने अधिकारियों का साथ नहीं दिया था। यही कारण है कि उनके ऊपर अब 2 साल का बैन लगा दिया गया है।

---विज्ञापन---

नासिर हुसैन पर लगे ये 3 आरोप

Article 2.4.3 का उल्लंघन- नासिर को करीब 750 यूएस डॉलर से अधिक कीमत का गिफ्ट आई फोन 12 के रूप में दिया गया था। उन्होंने इसकी जानकारी एंटी करप्शन ऑफिसर को नहीं दी थी।

---विज्ञापन---

Article 2.4.4 का उल्लंघन- नासिर ने एंटी करप्शन ऑफिसर को किसी भी अनजान व्यक्त द्वारा संपर्क किए जाने की जानकारी नहीं दी थी। इसके अलावा उन्हें करप्शन से जुड़ी गतिविधि के लिए किसी आमंत्रण को स्वीकार करने और ऑफिसर को उसकी जानकारी ना देने का भी दोषी पाया गया।

Article 2.4.6 का उल्लंघन- जब एंटी करप्शन ऑफिसर द्वारा इस मामले की जांच की जा रही थी तो नासिर ने उनका साथ नहीं दिया। साथ ही वह इससे जुड़ी अहम जानकारियां भी उन्हें देने में विफल साबित हुए। उन्होंने इससे जुड़े कोई दस्तावेज भी ऑफिसर को नहीं दिए थे।

---विज्ञापन---

कैसा रहा नासिर हुसैन का करियर रिकॉर्ड?

नासिर हुसैन ने बांग्लादेश के लिए 19 टेस्ट मैच खेलते हुए 8 विकेट लिए और 1044 रन बनाए। टेस्ट में उनके नाम 1 शतक और 6 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं वनडे इंटरनेशनल में नासिर हुसैन ने 65 मैच खेलते हुए 24 विकेट लिए और 1 शतक व 6 अर्धशतक के साथ 1281 रन बनाए। जबकि 31 टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 371 रन बनाए और 7 विकेट लिए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट में छिड़ी जंग, आमने-सामने सीनियर खिलाड़ी और मोहम्मद हफीज

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के धाकड़ खिलाड़ी ने बनाया रिटायरमेंट लेने का मन! टेस्ट टीम से वापस लिया था नाम

First published on: Jan 16, 2024 06:14 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola