पाकिस्तान के धाकड़ खिलाड़ी ने बनाया रिटायरमेंट लेने का मन! टेस्ट टीम से वापस लिया था नाम

Pakistan Cricketer Retirement News Updates: पाकिस्तान के एक बड़े खिलाड़ी ने हाल ही में टेस्ट सीरीज से नाम वापस लिया था। अब उनके रिटायरमेंट का मन बनाने की खबर सामने आई है।

Pakistan Cricketer Haris Rauf Makes Plan of retirement from international cricket

Pakistan Cricketer Makes Plan of retirement from international cricket (Image- PCB X)

Pakistan Cricketer Retirement News Updates: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का खौफ पिछले कुछ दिनों में खत्म सा हो गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान उनका खौफ चरम पर था। लेकिन वनडे वर्ल्ड कप 2023 में उनकी जबरदस्त पिटाई हुई। उसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे से अपना नाम वर्कलोड का हवाला देकर वापस ले लिया। हालांकि, उस दौरान वह बिग बैश लीग में खेलते नजर आए। इसकी काफी आलोचना हुई। अब रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि ऐसे सभी माहौल से दुखी होकर हारिस ने रिटायरमेंट लेने का मन बना लिया था।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड सीरीज का हिस्सा हैं हारिस

पाकिस्तान की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि हारिस रऊफ ने रिटायरमेंट लेने का मन बना लिया था। वह वर्ल्ड कप के बाद अब सीधे न्यूजीलैंड सीरीज में लौटे हैं। वह टीम के टी20 स्क्वॉड का हिस्सा हैं। शाहीन अफरीदी की कप्तानी में उन्होंने टीम में वापसी की है। वह पहले दो टी20 में 5 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। अब इस साल 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। देखना होगा कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए वह अपनी जगह को कितना ठोस कर सकते हैं। पिछले कुछ समय में उनकी रफ्तार का खौफ खत्म होता दिखा है।

विज्ञापन

https://twitter.com/AbidinZainch/status/1747150221879202125

हारिस रऊफ ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से अपना नाम वापस लिया था। उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 के दौरान ही कोच मिकी ऑर्थर को इस बात की जानकारी दी थी। हालांकि, ऑर्थर ने उन्हें पाकिस्तान जाने की सलाह दी थी। लेकिन फिर भी वह नहीं गए थे और उन्होंने इनकार कर दिया था। इसके बाद वह बीबीएल में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते दिखे। उनके ऊपर टेस्ट से दूरी बनाने के आरोप लगे। उनकी काफी आलोचना भी हुई। इसके बाद वह इस कदर दुखी हो गए कि उन्होंने रिटायरमेंट का मन बना लिया। लेकिन इसके बाद अपने करीबियों और परिवार वालों के कहने पर उन्होंने अपना फैसला बदला। ऐसी खबरें पाकिस्तानी मीडिया में चल रही हैं। फिलहाल इस पर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आया है।

विज्ञापन

कैसा रहा है हारिस रऊफ का करियर?

हारिस रऊफ ने 2022 में टेस्ट डेब्यू किया था। करीब दो साल में वह सिर्फ एक टेस्ट मैच ही खेले हैं। उन्होंने 1 दिसंबर 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी में पहला और आखिरी टेस्ट खेला था। जबकि वह पाकिस्तान के लिए 37 वनडे इंटरनेशनल खेलकर 69 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा 64 टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 88 विकेट दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ