---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

AUS vs WI: चार कदम आगे निकले ख्वाजा और ठोक डाला खतरनाक छक्का, देखें वीडियो

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया-वेस्ट इंडीज के बीच ऑस्ट्रेलिया के ऑप्टस स्टेडियम में बुधवार से पहले टेस्ट की शुरुआत हुई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 90 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 293 रन पहुंचा दिया। मिडविकेट […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया-वेस्ट इंडीज के बीच ऑस्ट्रेलिया के ऑप्टस स्टेडियम में बुधवार से पहले टेस्ट की शुरुआत हुई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 90 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 293 रन पहुंचा दिया।

मिडविकेट के ऊपर से ठोका छक्का

पहले दिन टेस्ट क्रिकेट से कई दिलचस्प नजारे सामने आए हैं। ऐसा ही एक नजारा 27वें ओवर में देखने को मिला। उस्मान ख्वाजा 66 गेंदों में 22 रन बनाकर खेल रहे थे। जैसे ही रोस्टन चेज ने इस ओवर की पहली गेंद डाली, उस्मान ख्वाजा क्रीज से चार कदम आगे बढ़े और मिडविकेट के ऊपर से ऐसा खतरनाक छक्का ठोका कि गेंदबाज भी दंग रह गए। ख्वाजा ने अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का ठोक 149 गेंदों में 65 रन बनाए। उन्हें केल मेयर्स ने 53वें ओवर में जोशुआ डासिल्वा के हाथों कैच करा पवेलियन का रास्ता दिखाया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए IND vs NZ: बारिश के बाद DLS नियम के तहत क्यों नहीं जीती न्यूजीलैंड? ये है बड़ी वजह

लाबुशेन ने ठोकी सेंचुरी

हालांकि ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। चौथे ओवर में डेविड वार्नर महज 5 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद ख्वाजा और लाबुशेन ने पारी को संभाला। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए लाबुशेन ने उस्मान ख्वाजा के साथ शानदार जोड़ी जमाई। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 142 रन बनाए।

---विज्ञापन---
और पढ़िएPAK vs ENG: ‘ये कोई फूड पॉइजनिंग या कोविड नहीं है’ रहस्यमयी वायरस को लेकर जो रूट ने दी जानकारी, बताया क्या है प्लान

---विज्ञापन---

दोनों के बीच 52वें ओवर तक साझेदारी चलती रही। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए स्टीव स्मिथ ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया। स्मिथ पहले दिन का खेल खत्म होने तक 7 चौके ठोक 59 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं लाबुशेन ने शानदार सेंचुरी ठोक नाबाद 154 रन बना लिए हैं। वेस्ट इंडीज के दो गेंदबाजों जेदीन सील्स और केल मेयर्स को ही एक-एक सफलता मिली है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Nov 30, 2022 06:13 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola