---विज्ञापन---

AUS vs WI 1st Test: ‘ओह जेसन…,’ होल्डर की खतरनाक आउटस्विंग ने लाबुशेन के उड़ाए होश, देखें वीडियो

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान से कई दिलचस्प नजारे सामने आते हैं, जिन्हें देख दर्शकों में भी रोमांच भर जाता है। एक ऐसा ही नजारा वेस्ट इंडीज के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सामने आया है। ऑस्ट्रेलिया-वेस्ट इंडीज के बीच बुधवार से शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने गदर मचा […]

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान से कई दिलचस्प नजारे सामने आते हैं, जिन्हें देख दर्शकों में भी रोमांच भर जाता है। एक ऐसा ही नजारा वेस्ट इंडीज के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सामने आया है। ऑस्ट्रेलिया-वेस्ट इंडीज के बीच बुधवार से शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने गदर मचा डाला। लाबुशेन ने शानदार सेंचुरी ठोकी, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब विंडीज के तूफानी गेंदबाज जेसन होल्डर ने उनके होश उड़ा डाले।

90वें ओवर की पहली गेंद पर नजारा

ये नजारा 90वें ओवर की पहली गेंद पर देखने को मिला। पहले दिन का खेल खत्म होने से एक ओवर पहले शानदार बल्लेबाजी कर रहे लाबुशेन 153 रन बनाकर खेल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 291 रन हो चुका था। ऐसे में विंडीज को लाबुशेन जैसे बड़े विकेट की दरकार थी, लेकिन मानो लक लाबुशेन के साथ ही खड़ा था।

---विज्ञापन---

और पढ़िएIND vs NZ: शॉट पिच गेंद पर फंस गए ऋषभ पंत…Glenn Phillips ने पकड़ा खतरनाक कैच…देखें

---विज्ञापन---

जैसे ही होल्डर गेंद डालने आए उन्होंने ये बॉल इतनी खतरनाक आउटस्विंग डाली कि टप्पा पड़ने के बाद गोली की रफ्तार से बल्ले के पास से होती हुई निकली, इस घातक बॉल पर लाबुशेन बुरी तरह बीट हुए। उनका बल्ला बॉल से लगने से कुछ इंच ही दूर रह गया।

और पढ़िए –  बारिश के चलते रद्द हुआ तीसरा वनडे मैच, न्यूजीलैंड ने 1-0 से जीती श्रृंखला

---विज्ञापन---

ओह जेसन ये एक डिलीशियस बॉल थी…

जैसे ही बॉल लाबुशेन के पास से होकर विकेटकीपर के पास गई, बल्लेबाज ने इस खतरनाक गेंद को महसूस कर कहा- ओह जेसन ये एक डिलीशियस (स्वादिष्ट) बॉल थी। लाबुशेन कहना चाह रहे थे कि ये ललचाने वाली खतरनाक गेंद थी। इसके बाद बल्लेबाज-गेंदबाज मुस्कुराते हुए नजर आए। इससे पहले जेसन होल्डर और जेडीन सील्स ने लाबुशेन को शुरुआती ओवरों में आउट करने का प्रयास किया था, हालांकि बल्लेबाज के आगे उनकी एक न चली।

---विज्ञापन---

लाबुशेन ने पहले दिन शानदार सेंचुरी ठोक गदर मचाया। उन्होंने 270 गेंदों में नाबाद 150 रन ठोके। लाबुशेन ने अपनी पारी में 16 चौके-एक छक्का जमाया। वहीं डेविड वार्नर 5 रन, उस्मान ख्वाजा ने 65 और स्टीव स्मिथ ने 59 रन बनाए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 90 ओवर में 2 विकेट खोकर 293 रन बना लिए हैं।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 30, 2022 05:39 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola