IND vs AFG T20 सीरीज से पहले दलीप ट्रॉफी का फाइनल खेलने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कब और कहां होगा मुकाबला

Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया के स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेंगे. दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें आमने-सामने होंगी.

vaibhav sooryavanshi

ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच होगा दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला (Image: AI Generated)

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाली इस सीरीज के लिए चुनी गई टीम इंडिया में 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है. जिम्बाब्वे दौरे पर धमाल मचाने के बाद वैभव अफगानिस्तान के खिलाफ भी अपने बल्ले का दम दिखाना चाहेंगे. वहीं, इस सीरीज के शुरू होने से पहले वैभव दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेंगे.

विज्ञापन

इस खिताबी भिड़ंत में वैभव की टीम ईस्ट जोन का सामना साउथ जोन से होगा. वैभव ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल दोनों मुकाबलों में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और टीम को फाइनल तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई. अब वह फाइनल में धमाकेदार पारी खेलकर अपनी टीम को खिताब जिताना चाहेंगे. तो आइए आपको बताते हैं दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी अब कब उतरेंगे मैदान पर?

भारत के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी अब 6 सितंबर को मैदान पर उतरेंगे. दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार से ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. वैभव ईस्ट जोन टीम के उपकप्तान हैं और टीम की कप्तानी ईशान किशन के हाथों में है. ईस्ट जोन ने पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हरकार फाइनल का टिकट कटाया है, तो वहीं तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन ने दूसरे सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन को 7 विकेट से मात देकर खिताबी मुकाबले में एंट्री की है.

सेमीफाइनल में वैभव ने बल्ले से कमाल का खेल दिखाया था. उन्होंने पहली पारी में 81 गेंदों पर 92 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में 43 गेंदों पर 40 रन बनाए. अब वैभव फाइनल में धमाकेदार पारी खेलकर अपनी टीम को ट्रॉफी दिलाना चाहेंगे. बता दें कि, ईस्ट जोन ने 14 सालों के लंबे इंतजार के बाद फाइनल में जगह बनाई है.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा मैच?

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच रविवार, 6 सितंबर से भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे शुरू होगा. इससे पहले टॉस के लिए दोनों कप्तान 9 बजे मैदान पर उतरेंगे. अगर ईस्ट जोन की टीम पहले बल्लेबाजी करती है, तो वैभव सूर्यवंशी 9.30 बजे से एक्शन में नजर आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के 5 स्टार खिलाड़ी 2026 में कर सकते हैं संन्यास का ऐलान, बार-बार हो रहे हैं इंग्रोर

कहां देख पाएंगे लाइव?

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) पर किया जाएगा. इसके अलावा, क्रिकेट फैंस दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ