IND W vs HKC W Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-हांगकांग एशिया कप मुकाबला? जानें TV से मोबाइल तक की पूरी डिटेल्स

IND W vs HKC W Live Streaming: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया आज (3 सितंबर) महिला एशिया कप 2026 में अपने दूसरे मुकाबले में हांगकांग से भिड़ेगी. भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. यहां जानिए आप इस मुकाबले को फ्री में कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

Indian Women Cricket Team

भारतीय टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराया (PIC Credit -AI)

India vs Hong Kong Women’s Asia Cup 2026 Live Streaming: महिला एशिया कप 2026 में जीत के साथ आगाज करने वाली टीम इंडिया आज यानी गुरुवार, 3 सितंबर को अपने दूसरे ग्रुप स्टेज मुकाबले में हांगकांग से भिड़ेगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. भारत ने पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ 94 रनों के बड़े अंतर से शानदार जीत दर्ज की थी.

विज्ञापन

हालांकि, पहले मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी थोड़ी लड़खड़ाती नजर आई थी, जिसे टीम हर हाल में ठीक करना चाहेगी क्योंकि इसके बाद भारत का मुकाबला अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा. ऐसे में भारतीय टीम हांगकांग के खिलाफ मैच में अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगी. तो आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को फ्री में कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

भारत बनाम हांगकांग महिला एशिया कप 2026 का मुकाबला कब और कहां होगा?

भारत और हांगकांग के बीच महिला एशिया कप 2026 में ग्रुप-ए का मुकाबला आज यानी गुरुवार, 3 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.

भारत बनाम हांगकांग महिला एशिया कप 2026 मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत और हांगकांग के बीच महिला एशिया कप 2026 का मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 7:30 बजे टॉस होगा.

विज्ञापन

भारत बनाम हांगकांग महिला एशिया कप 2026 मैच टीवी पर कहां देखें?

भारत और हांगकांग के बीच होने वाले महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले का सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. फैंस सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं.

भारत बनाम हांगकांग महिला एशिया कप 2026 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारतीय फैंस सोनीलिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर भारत और हांगकांग के बीच होने वाले महिला एशिया कप 2026 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

फ्री में कहां देखें भारत बनाम हांगकांग महिला एशिया कप 2026 मैच?

अगर आप फ्री में भारत और हांगकांग के बीच होने वाले महिला एशिया कप 2026 मैच को देखना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. भारतीय क्रिकेट फैंस डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल मुफ्त में भारत-हांगकांग एशिया कप मैच के लाइव एक्शन देख सकते हैं. इसके लिए बस आपके घर पर डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाम उल हक पर लगा सकता है 2 साल का बैन, मोहम्मद रिजवान का करियर भी लगभग खत्म

IND W vs HKC W: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, प्रतिका रावल, राधा यादव, गुनालन कमलिनी, प्रेमा रावत.

विज्ञापन

हांगकांग महिला टीम: कैरी चैन, मारिको हिल, यास्मीन दासवानी (विकेटकीपर), मरियम बीबी (कप्तान), मरीना लाम्पलो, शांज़ीन शहजाद, जॉयलीन कौर, शिंग चैन डोरोथिया, रुचिता वेंकटेश, एलिसन सिउ, चार्लोट चैन, कौर महेकदीप, हैली वोंग, इकरा सहर, नताशा माइल्स.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ