Asian Games 2023: भारत के खाते में एक और गोल्ड मेडल, सिफ्त कौर ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Asian Games 2023 Sift Kaur Samra Won Gold Medal: चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारतीय टीम को एक और बड़ी सफलता मिली है। भारतीय खिलाड़ियों ने एक और गोल्ड मेडल जीता है। शूटर सिफ्त कौर समरा ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन सिंगल इवेंट में गोल्ड पर निशाना साधा।सामरा ने विश्व रिकॉर्ड […]

---विज्ञापन---

Asian Games 2023 Sift Kaur Samra Won Gold Medal: चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारतीय टीम को एक और बड़ी सफलता मिली है। भारतीय खिलाड़ियों ने एक और गोल्ड मेडल जीता है। शूटर सिफ्त कौर समरा ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन सिंगल इवेंट में गोल्ड पर निशाना साधा।

सामरा ने विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ पदक जीता है। खिलाड़ी ने फाइनल में 469.6 स्कोर किया। ऐसा करके उन्होंने ब्रिटेन की सियोनेड मैकिनटोश के 467.0 स्कोर के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें: कौन है मनु भाकर, जिसने आज Asian Games में जीता गोल्ड; म्यूजिक सुनते हुए करती प्रैक्टिस

मनु भाकर ने 25 मीटर शूटिंग में जीता गोल्ड

सिफ्त से पहले देश की महिला शूटर्स ने 25 मीटर एयर राइफल में गोल्ड मेडल जीता है। भारत की तरफ से इस इवेंट में मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने भाग लिया था। इन तीनों से काफी उम्मीदें थीं और इन्होंने किसी को निराश भी नहीं किया।

यह भी पढ़ें: नेपाल ने दर्ज की T20 क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत, मैच में टूट गए युवराज-रोहित समेत कई दिग्गजों के रिकॉर्ड

50 मीटर एयर राइफल में भी जीत सिल्वर

सिफ्त कौर समरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक तीनों ने मिलकर टीम इवेंट में भी शानदार प्रदर्शन किया। इन तीनों ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में रजत पदक जीता। इन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में कुल 1764 अंक हासिल किए।

<>

First published on: Sep 27, 2023 11:39 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें