कौन है मनु भाकर, जिसने आज Asian Games में जीता गोल्ड; म्यूजिक सुनते हुए करती प्रैक्टिस

Shooter Manu Bhaker

Shooter Manu Bhaker

Asian Games 2023 Golden Girl Manu Bhaker: चीन के हांगझाऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स 2023 में शूटिंग इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीता है। 25 मीटर पिस्टल शूटिंग में मनु भाकर, ईशान सिंह और रिदम सांगवान ने बुधवार को गोल्ड पर निशाना साधा। इनमें से एक खिलाड़ी मनु भाकर ओलिंपिक 2020 में भी खेल चुकी हैं और इनके टैलेंट से पूरा देश वाकिफ है। जानिए मनु भाकर के बारे में सब कुछ…

विज्ञापन
विज्ञापन

शूटिंग से पहले 6 गेम्स खेल चुकी मनु

21 साल की मनु भाकर हरियाणा के झज्जर के गांव गोरिया की रहने वाली हैं। पिता राम किशन भाकर मर्चेंट नेवी में वर्किंग हैं। शूटिंग से पहले मनु खुद को कराटे, थांग टा, टांता, स्केटिंग, स्वीमिंग और टेनिस में आजमा चुकी हैं। कराटे, थांग टा और टांता में मनु नेशनल मेडलिस्ट है। टांता में 3 बार की नेशनल चैंपियन है। स्केटिंग में स्टेट मेडल जीता। स्कूल में स्वीमिंग और टेनिस खेला।

विज्ञापन

मनु भाकर के चैम्पियन बनने की कहानी

एक दिन मनु अपने पापा के साथ शूटिंग रेज में घूम रही थी। अचानक मनु शूटिंग करने लगी। उसने बिल्कुल बीच में 10 नंबर टारगेट पर निशाना साधा। यह देखकर पिता ने मनु को शूटिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया। मनु को नेशनल कोच यशपाल राणा ने शूटिंग के गुर सिखाए, जिसके परिणामस्वरूप आज ओलिंपियन मनु भाकर दुनिया के सामने अपना टैलेंट दिखा रही है।

विज्ञापन

7 साल से शूटिंग कर रहीं मनु भाकर

मनु भाकर पिछले 7 साल से शूटिंग कर रही हैं। वह ओलिंपिक 2020 का हिस्सा रह चुकी हैं। सिर्फ 16 साल की उम्र में साल 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेकर 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु ने गोल्ड मेडल जीता था। 2018 ISSF वर्ल्ड कप में मनु ने 2 स्वर्ण पदक जीते थे। ऐसा करने वाली वह सबसे कम उम्र की भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन

मनु का प्रैक्टिस करने का तरीका अनोखा

शूटर मनु भाकर का प्रैक्टिस करने का तरीका काफी अलग है। मनु म्यूजिक सुनते हुए शूटिंग की प्रैक्टिस करती है। नेशनल लेवल पर खेलने से पहले मनु ने 2016 में शूटिंग में महेंद्रगढ़ में एक प्रतियोगिता में सबसे पहला पदक जीता था। इसके बाद कुमार सुरेंद्र सिंह प्रतियोगिता में जूनियर और युवा प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। सैयद वाजिद अली प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।

<>

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ