Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

स्पोर्ट्स

Asia Cup 2022 IND vs PAK: ‘पांड्या ने ठोका छक्का, रिजवान ने बोला- आउट है…’, हर बॉल पर अपील कर ट्रोल हो गए मोहम्मद रिजवान

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 के मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त दी। विराट कोहली के 35, रवींद्र जडेजा के 35, सूर्यकुमार यादव के 18 और हार्दिक पांड्या के 33 रनों की मैच विनिंग पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 5 विकेट से […]

Author
Edited By : Pushpendra Sharma Updated: Aug 29, 2022 10:44
asia cup 2022 ind vs pak hardik pandya mohammad Rizwan

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 के मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त दी। विराट कोहली के 35, रवींद्र जडेजा के 35, सूर्यकुमार यादव के 18 और हार्दिक पांड्या के 33 रनों की मैच विनिंग पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। हालांकि इस बीच पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान जमकर ट्रोल हो गए।

अभी पढ़ें – Asia Cup 2022 IND vs PAK: ‘ये ईगो नहीं है…’, हार्दिक पांड्या का मैच विनिंग पारी के बाद बड़ा बयान

---विज्ञापन---

रिजवान को लगभग हर ओवर में विकेट के पीछे कैच की अपील करते हुए देखा गया। ये अपील इतनी ज्यादा बढ़ गई कि कप्तान बाबर आजम समेत क्रिकेटप्रेमी और कमेंटेटर भी हैरान रह गए। दरअसल, रिजवान विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या के खिलाफ कई बार अपील करते हुए देखे गए। कई बार तो ऐसा भी हुआ कि बॉल बल्लेबाज से काफी दूर थी लेकिन रिजवान ने कैच की अपील करना जारी रखा।

रिजवान की अपील पर कई सोशल मीडिया यूजर्स को मीम मैटेरियल मिल गया। एक यूजर ने लिखा- पांड्या ने ठोका छक्का, रिजवान ने बोला- आउट है…

---विज्ञापन---

वहीं एक यूजर ने रिजवान और पांड्या का फोटो डालकर लिखा- सिर्फ पांड्या ही रिजवान को रोक सकते हैं।

हालांकि रिजवान ने अपनी बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 42 गेंदों में 43 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और एक छक्का ठोका। पाकिस्तान की ओर से सिर्फ वही सबसे सफल बल्लेबाज रहे।

अभी पढ़ें IND vs PAK: भारत के हाथों मिली हार पर बाबर आजम ने दिया बड़ा बयान, ‘शाहीन की कमी महसूस हुई’

 

 

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 29, 2022 12:31 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.