IND vs PAK: भारत के हाथों मिली हार पर बाबर आजम ने दिया बड़ा बयान, 'शाहीन की कमी महसूस हुई'

IND vs PAK asia cup Babar Azam react

IND vs PAK asia cup Babar Azam react

Asia cup: एशिया कप का दूसरा मैच भारत-पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया के हाथों से 5 विकेट से मिली हार पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बयान दिया है। उन्होंने हार की वजह बताते हुए कहा कि ‘मेरे ख्याल से टारगेट में हमारी तरफ से 10 से 15 रन कम रह गए। हार्दिक पांड्या ने काफी अच्छा फिनिश किया।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Asia Cup 2022 IND vs PAK: ‘ये ईगो नहीं है…’, हार्दिक पांड्या का मैच विनिंग पारी के बाद बड़ा बयान

विज्ञापन

हमें शाहीन अफरीदी की कमी महसूस हुई

मोहम्मद नवाज से अंतिम ओवर कराए जाने पर बाबर आजम ने कहा कि उसने बेहतर गेंदबाजी की, लेकिन पांड्या ने बेहतर फिनिश किया। हमें मैच में शाहीन अफरीदी की कमी महूसस हुई है।

विज्ञापन

आखिरी ओवर का हाल

भारतीय टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 7 रनों की जररूत थी। ऐसे में पहली ही गेंद पर रवींद्र जडेजा बोल्ड हो गए। दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक एक रन लेकर हार्दिक को स्ट्राइक दे दिया। तीसरी गेंद पर पंड्या ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन

मैच का पूरा हाल

भारतीय टीम की जीत के हीरो हार्दिक पांड्या रहे, जिन्होंने 6 लगाकर मैच जिताया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली पाक टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ