Zimbabwe vs Sri Lanka: जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 सितंबर को हरारे में खेला गया। इस मैच में जिम्ब्बावे के गेंदबाजों ने पहले धमाल मचाया। इसके बाद बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया और श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली। जिम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रजा ने कमाल का प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैं का खिताब मिला। जिम्बाब्वे ने 5 विकेट से मुकाबला जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। श्रीलंका ने इस मैच में अपने टी-20 इतिहास का दूसरा सबसे कम स्कोर बनाया। वहीं ये पहला मौका था, जब जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को टी-20 मैच में केवल 80 रनों पर ही समेट दिया।
फुस्स हुए श्रीलंका के बल्लेबाज
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 17.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने 8 गेंदें में 8 रन बनाए, जबकि कुसल मेंडिस ने 3 गेंदों में 1 रन का योगदान दिया। इसके बाद नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे कामिल मिशारा ने 20 गेंदों में 20 रन बनाए, जबकि कप्तान चरित असलंका ने 23 गेंदों में 18 रनों का योगदान दिया। इसके बाद दासुन शनाका ने 21 गेंदों में 15 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया और एक के बाद एक बल्लेबाज पवेलियन लौट गया। यही वजह रही कि श्रीलंका बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।
जिम्बाब्वे ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत
81 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने 14.2 ओवर में ही 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेटे ने 23 गेंदें में 19 रन बनाए, जबकि तदिवानाशे मारुमानी ने 12 गेंदों में 17 रनों की पारी खेली। वहीं, सीन विलियम्स का खाता नहीं खुला। उन्होंने 2 गेंदों में 0 रन बनाए। इसके बाद कप्तान सिकंदर रजा बल्लेबाजी में खासा प्रभावित नहीं कर सके और 2 रन बनाकर चलते बने। वहीं, रयान बर्ल ने 20 और ताशिंगा मुसेकिवा ने 21 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपने देश को जीत दिला दी।
ऐसा रहा गेंदबाजों का प्रदर्शन
जिम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रजा ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में महज 11 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके बाद ब्रैड इवांस ने 2.4 ओवर में 3 विकेट चटकाए। श्रीलंका की ओर से दुश्मंथा चमीरा ने 3 विकेट झटके।
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: 223 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, वेस्टइंडीज को मिला 224 रनों का लक्ष्य
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
4 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
4 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines