जिम्बाब्वे ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी-20I में सबसे ज्यादा रन ठोककर रचा नया इतिहास

जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ इतिहास रच दिया है। वह अब टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई है।

Zimbabwe cricket team
विज्ञापन

Zimbabwe cricket team created world record:  जिम्बाब्वे ने आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप रीजनल क्वालीफायर मुकाबले में गाम्बिया के खिलाफ इतिहास रच दिया और टी-20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई। इस मैच में जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ 20 ओवर में 344 रन बनाकर इतिहास रच दिया। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी टीम बनी थी। लेकिन जिम्बाब्वे के नए कीर्तिमान के बाद अब भारत दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

जिम्बाब्वे ने बनाए 344 रन

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओर में 4 विकेट के नुकसान पर 344 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 26 गेंदो में 50 रन बनाए, जबकि मारुमानी ने 326 के स्ट्राइक रेट के साथ 19 गेंदों में 62 रन बना डाले। जिम्बावे ने इस मैच में विरोधी टीम के खिलाफ आग उगल दिया और 344 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बना डाला। जिम्बाब्वे ने नेपाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने इससे पहले टी-20 आई में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। नेपाल ने 314 रन बनाए थे।

विज्ञापन

टी-20 आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमें

टी-20 आई में अब सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान जिम्बाब्वे ने अपने नाम कर लिया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर नेपाल 297 रन के साथ विराजमान है। वहीं भारतीय टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम इंडिया ने 297 रन बनाए थे। वहीं चौथे नंबर पर अफगानिस्तान है, जिसने 278 रन बनाए हैं। पांचवें स्थान पर चेकिया है, जिसने 278 रन बनाए हैं।

सिकंदर रजा की तूफानी पारी

इस मैच में जिम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 309.30 के स्ट्राइक रेट के साथ 133 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी में सिकंदर ने 15 छक्के और 7 चौके अपने नाम किए। उन्होंने महज 43 गेंदों में ये कारनाम किया। अब सिकंदर की पारी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन चुकी है।

 

विज्ञापन

खबर अपडेट हो रही है…

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ