India vs England: मैनचेस्टर में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाज बेअसर दिखे। भारत का गेंदबाजी विभाग भी खासा प्रभावित नहीं कर सका। यही वजह रही कि इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली और बेन डकेट ने शतकीय साझेदारी निभाकर भारतीय गेंदबाजों की कमर तोड़ दी। दोनों खिलाड़ियों ने अर्धशतक भी जमाया। क्रॉली और डकेट ने 3 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।
भारत के खिलाफ बनी तीसरी सबसे सफल जोड़ी
क्रॉली और डकेट ने पहले विकेट के लिए 166 रन जोड़े और भारत के खिलाफ इंग्लैंड के लिए टेस्ट प्रारूप में तीसरी सबसे बड़ी जोड़ी बन गई। क्रॉली के बल्ले से 113 गेंदों में 84 रनों की पारी निकली, जबकि डकेट ने भी 100 गेंदों में 94 रन बनाए। दोनों ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
टेस्ट में मैनचेस्टर की धरती पर इंग्लैंड बनाम भारत के लिए शतकीय ओपनिंग साझेदारियां
जेफ्री कुक और क्रिस टावरे – 106 (1982)
माइकल एथरटन और ग्राहम गूच – 225 (1990)
जैक क्रॉली और बेन डकेट – 104* (2025)
भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में सर्वाधिक 150+ ओपनिंग साझेदारियां
इसके अलावा जैक क्रॉली और बेन डकेट टेस्ट सीरीज में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 150+ ओपनिंग साझेदारियां बनाने वाली तीसरी जोड़ी भी बन गई। क्रॉली और डकेट से पहले ये कारनामा 1985 में ग्रीम फाइलर और टिम रॉबिन्सन कर चुके हैं। इसके अलावा 1990 में माइकल एथरटन और ग्राहम गोच 3 बार भारत के खिलाफ 150+ स्कोर बना चुके हैं।
3 – माइकल एथरटन और ग्राहम गूच (भारत का इंग्लैंड दौरा, 1990)
2 – ग्रीम फाउलर और टिम रॉबिन्सन (इंग्लैंड का भारत दौरा, 1985)
2 – जैक क्रॉली और बेन डकेट (भारत का इंग्लैंड दौरा, 2025)*
टेस्ट मैचों में भारत के खिलाफ सलामी जोड़ी द्वारा सर्वाधिक 50+ साझेदारियां
8 – गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेन्स
7* – जैक क्रॉली और बेन डकेट
7 – एलेस्टेयर कुक और एंड्रयू स्ट्रॉस
7 – मैथ्यू हेडन और जस्टिन लैंगर
7 – बिल लॉरी और बॉब सिम्पसन
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
50 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
59 mins agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
1 hr agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
2 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
10 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
11 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
12 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
13 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines