हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तलाक के बाद धनश्री को इतने करोड़ का गुजारा भत्ता देंगे युजवेंद्र चहल, कोर्ट ने सुनाया फैसला!

Yuzvendra Chahal: 2020 में शादी के बंधन में बंधे युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा अब लगभग एक साल से अलग रह रहे हैं। इस मामले को लेकर एक अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

Yuzvendra Chahal-Choreographer Dhanashree Verma: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के तलाक मामले में एक अपडेट सामने आया है। चहल ने धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये के स्थायी गुजारा भत्ते के रूप में देने पर सहमति जताई है। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सहमति के तहत चहल ने पहले ही 2.37 करोड़ रुपये धनश्री को दे दिए हैं। शेष राशि का भुगतान न होने को फैमिली कोर्ट ने गैर-अनुपालन माना है। इससे पहले कई रिपोर्टों में दावा किया गया था कि धनश्री ने 60 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता मांगा है, लेकिन उनके परिवार ने इस दावे को गलत बताया है।

पुराने दावों को परिवार ने किया था खारिज

वर्मा परिवार ने युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के गुजारा भत्ते को लेकर किए जा रहे दावों को खारिज कर दिया है। परिवार के एक सदस्य ने बयान जारी कर इन खबरों को निराधार बताया और वायरल हो रही अफवाहों पर निराशा व्यक्त की। पारिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘हम गुजारा भत्ते को लेकर फैलाए जा रहे निराधार दावों से बेहद नाराज हैं। हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि ऐसी कोई राशि न तो मांगी गई, न ही प्रस्तावित की गई और न ही स्वीकार की गई। इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।’

परिवार के सदस्य ने यह भी कहा कि “बिना पुष्टि के इस तरह की खबरें प्रकाशित करना बेहद गैरजिम्मेदाराना है। इससे न केवल संबंधित पक्षों, बल्कि उनके परिवारों पर भी अनावश्यक दबाव पड़ता है। इस तरह की लापरवाह रिपोर्टिंग केवल नुकसान पहुंचाती है। हम मीडिया से आग्रह करते हैं कि वे गलत सूचना फैलाने से बचें, तथ्यों की सही से जांच करें और सभी की निजता का सम्मान करें।”

विज्ञापन

2020 में शादी के बंधन में बंधे युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा पिछले करीब एक साल से अलग रह रहे हैं। कल यानी 20 मार्च को उनका तलाक फाइनल हो जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola