Virat Kohli: युजवेंद्र चहल और विराट कोहली ने साथ में काफी क्रिकेट खेला है। दोनों RCB के लिए IPL में लंबे समय तक साथ रहे और टीम इंडिया के लिए भी उन्होंने कई मैच जीते। विराट कोहली हमेशा ही आक्रमक रवैया दिखाते हैं और उन्हें बेहद कम मौकों पर भावुक होते देखा गया है। कोहली अपनी भावनाओं को छुपाकर रखने की कोशिश करते हैं। अब चहल ने एक चौंकाने वाला किस्सा बताया है, जब उन्होंने विराट को बाथरूम में फूट-फूट कर रोते हुए देखा था।
युजवेंद्र चहल ने विराट कोहली को रोते हुए देखा
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने हाल ही में राज शमानी को इंटरव्यू दिया। होस्ट ने इसी बीच विराट कोहली के IPL 2025 ट्रॉफी जीत के बाद रोने का जिक्र किया और चहल से पूछा कि उन्होंने विराट को इसके पहले कभी रोते हुए देखा है, या नहीं। चहल ने जवाब में 2019 के वर्ल्ड कप का जिक्र किया, जहां भारत सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार गया था। चहल ने कहा, ‘2019 के वर्ल्ड कप में मैंने उन्हें बाथरूम में रट हुए देखा। इसके बाद जब मैं आखिरी में बल्लेबाजी करने उतरा, तो मैं उनके बगल से गया। उस समय उनकी आंखों में आंसू थे। 2019 में मैंने सभी को बाथरूम में रोते हुए देखा होगा।’
चहल का रोहित शर्मा और विराट कोहली की कप्तानी पर बयान
इंटरव्यू के दौरान ही युजवेंद्र चहल ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तान में फर्क के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि विराट कोहली मैदान पर आक्रमक रहते हैं, वहीं रोहित शर्मा खुद का स्वभाव थोड़ा अलग है। चहल ने दोनों ही दिग्गजों की दिल खोलकर तारीफ की और कहा, ‘रोहित भैया जिस तरह से खुद को ग्राउंड पर रखते हैं, तो मुझे वो पसंद है। वो काफी अच्छे कप्तान हैं। विराट भैया अपने साथ एनर्जी लेकर आते हैं और हर दिन वैसी ही ऊर्जा होती है। यह हमेशा ऊपर जाती है और कभी नीचे नहीं आती। हर दिन ऐसा ही होता है।’
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: दूसरे दिन साईं सुदर्शन और बेन डकेट के बीच हुई कहासुनी, भारतीय खिलाड़ी ने ऐसे दिया जवाब, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines