IND vs ENG: दूसरे दिन साईं सुदर्शन और बेन डकेट के बीच हुई कहासुनी, भारतीय खिलाड़ी ने ऐसे दिया जवाब, देखें VIDEO

ओवल टेस्ट के दूसरे दिन साईं सुदर्शन और बेन डकेट के बीच कहासुनी देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुदर्शन दूसरे दिन 11 रन बनाकर आउट हुए।

IND vs ENG

IND vs ENG

India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच ओवल में खेला जा रहा है। जिसमें 2 दिन का खेल खत्म हो चुका है, फिलहाल टीम इंडिया थोड़ी ज्यादा बेहतर स्थिति में दिखाई दे रही है। वहीं मैच के दूसरे दिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों की आपस में काफी बहस बाजी देखने मिली, पहले जो रूट और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच तीखी नोकझोंक हुई और फिर बेन डकेट और साईं सुदर्शन के बीच कहासुनी देखने को मिली। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

साईं सुदर्शन-बेन डकेट के बीच हुई कहासुनी

विज्ञापन

ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में भी साईं सुदर्शन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। दूसरी पारी में साईं महज 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। दरअसल दूसरे दिन के आखिरी सेशन के 18वें ओवर में टीं इंडिया को साईं सुदर्शन के रूप में दूसरा झटका लगा। गस एटकिंसन ने सुदर्शन को एलबीडब्ल्यू आउट किया था।

इस दौरान साईं ने डीआरएस का उपयोग किया था लेकिन थर्ड अंपायर ने भी भारतीय बल्लेबाज को आउट को दिया। जब साईं पवेलियन की तरफ लौट रहे थे तो बेन डकेट ने उनको कुछ कहकर छेड़ा, जिसके बाद साईं ने पलटकर बेन डकेट को जवाब दिया और फिर पवेलियन की तरफ चले गए।

विज्ञापन

भारत के पास 52 रनों की बढ़त

दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 247 रनों पर सिमट गई थी। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने 4-4 विकेट चटकाए थे। वहीं इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जैक क्रॉली ने 64 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 75 रन बना लिए थे। यशस्वी जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए दूसरे दिन अर्धशतक लगाया। जिसके चलते टीम इंडिया ने दूसरे दिन 52 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ