हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 का सबसे बदनसीब गेंदबाज बना ये स्टार, फील्डरों ने कैच छोड़ डुबोई लुटिया

Yuzvendra Chahal: पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के सबसे बदनसीब गेंदबाज रहे हैं. चहल ने इस सीजन अब तक अपनी गेंदबाजी से कैच के 16 मौके बनाए हैं, लेकिन उनमें से 8 कैच फील्डरों ने ड्रॉप कर दिए.

विज्ञापन
Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal: आईपीएल 2026 में बुधवार (6 मई) को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा. पंजाब की इस हार का मुख्य कारण टीम के खिलाड़ियों द्वारा कैच छोड़ना रहा. कूपर कोनोली और शशांक सिंह जैसे खिलाड़ियों ने अहम मौकों पर SRH के बड़े खिलाड़ियों के कैच टपका दिए, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा. वहीं, इस खराब फील्डिंग से स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी नुकसान हुआ है और वह इस सीजन के सबसे बदनसीब गेंदबाज बन गए हैं.

युजवेंद्र चहल बने सबसे बदनसीब गेंदबाज

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने तीन अहम कैच छोड़े. शशांक सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन और नेहल वढेरा ने आसान कैच टपकाए. इस खराब फील्डिंग का सबसे ज्यादा नुकसान युजवेंद्र चहल को उठाना पड़ा और वह IPL 2026 के सबसे बदकिस्मत गेंदबाज बन गए हैं.

उन्होंने इस सीजन अपनी गेंदबाजी पर कुल 16 कैचिंग मौके तैयार किए, लेकिन उनमें से 8 कैच छोड़ दिए गए. यानी उनकी गेंदों पर 50 प्रतिशत कैच ड्रॉप हुए, जो इस सीजन कम से कम चार मौके बनाने वाले 61 गेंदबाजों में सबसे खराब आंकड़ा है.

विज्ञापन

चहल ने झटके हैं सिर्फ 8 विकेट

आईपीएल 2026 में चहल इस सीजन अब तक खेले 10 मैचों में 9.53 के इकोनॉमी रेट से 8 विकेट चटकाए हैं. चहल अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को गलत शॉट खेलने पर मजबूर तो कर रहे हैं, लेकिन फील्डरों की गलतियों की वजह से उन्हें विकेट नहीं मिल पा रहे. इसका असर उनके इकॉनमी रेट पर भी साफ दिखाई दे रहा है. SRH के खिलाफ मुकाबले में चहल ने 4 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया. हालांकि, उनकी गेंद पर एक आसान कैच छोड़ा गया और एक स्टंपिंग का मौका भी गंवाया गया.

ये भी पढ़ें- क्या IPL 2026 छोड़ने वाले हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? PCB ने किया ODI सीरीज का ऐलान तो खड़े हुए सवाल

क्लासेन और ईशान ने उठाया जीवनदान का भरपूर फायदा

पंजाब के फील्डर्स ने पूरे मैच में कई आसान मौके हाथ से जाने दिए, जिसकी बदौलत हैदराबाद बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही. हेनरिक क्लासेन को पंजाब ने एक बार जीवनदान दिया, जबकि ईशान किशन को दो मौके मिले. इन मौकों का दोनों बल्लेबाजों ने पूरा फायदा उठाया.

विज्ञापन

क्लासेन ने 43 गेंदों में 69 रन बनाए, जबकि ईशान ने 32 गेंदों में 55 रन की तेज पारी खेली. उनकी शानदार बल्लेबाजी के दम पर SRH ने 4 विकेट पर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी और 33 रन मैच हार गई.

ये भी पढ़ें- रियान पराग के बाद अब युजवेंद्र चहल का ई-सिगरेट ‘कांड’ वायरल, फ्लाइट में वेपिंग को लेकर मचा बवाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola