क्या IPL 2026 छोड़ने वाले हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? PCB ने किया ODI सीरीज का ऐलान तो खड़े हुए सवाल

Australian Players in IPL: पाकिस्तान की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज का ऐलान किया गया है. इस सीरीज की शुरुआत 30 मई से हो रही है. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी आईपीएल छोड़ देंगे. इसको लेकर क्या है ताजा अपडेट आइए जानते हैं.

jacket (77)

Australian Players in IPL: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से हाल ही में 3 मैचों की वनडे सीरीज का ऐलान किया गया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज को खेलने के लिए पाकिस्तान के दौरे पर आने वाली है. इस वनडे सीरीज का आगाज 30 मई को होना है और इसके लिए 23 मई को ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड इस्लामाबाद पहुंच सकता है. ऐसे में अब लोगों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईपीएल की चकाचौंध को छोड़कर पाकिस्तान से साथ वनडे सीरीज खेलने के लिए चले जाएंगे. इसका जवाब है नहीं.

विज्ञापन

IPL में खेलेंगे ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ी टूर्नामेंट के अंत तक फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहेंगे और अपने कमिटमेंट को पूरा करेंगे. लगभग एक दर्जन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अलग-अलग टीमों में आईपीएल का हिस्सा हैं. इसका सीधा मतलब ये होगा की क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पाकिस्तान के दौरे पर बी टीम भेजी जाएगी. पाकिस्तान के लिए ये किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा.

विज्ञापन

ये खिलाड़ी खेल रहे IPL 2026

सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम के कप्तान हैं तो वहीं लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए खेल रहे मिचेल मार्श टी20 टीम के कप्तान हैं. कमिंस और स्टार्क जैसे खिलाड़ियों ने बीते कुछ मैचों से ही फ्रेंचाइजी के लिए खेलना शुरू किया है. ये खिलाड़ी चोट के चलते अपना रिहैब पूरा कर रहे थे. इनके अलावा ट्रेविस हेड, टिम डेविड, जोश हेज़लवुड, ज़ेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनॉली, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, मिशेल स्टार्क और मैथ्यू शॉर्ट भी आईपीएल खेल रहे हैं. 

फ्रेंचाइजी को है पूरा विश्वास

इस पूरे मामले में क्रिकबज की तरफ से सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स से बात की गई है जो कि इस समय पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजीशन पर हैं और आखिरी तक टूर्नामेंट का हिस्सा रहने वाली हैं. इन फ्रेंचाइजी की तरफ से साफ किया गया है कि कोई भी ऑस्ट्रेलिया का खिलाड़ी बीच सीजन वापस नहीं जा रहा है. इसी के साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अभी तक स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया गया है. पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज की शुरुआत 30 मई को रावलपिंडी में होगी तो वहीं दूसरा और तीसरा मैच 2 और 4 जून को लाहौर के मैदान पर खेला जाएगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ